Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

पूर्व सांसद कस्वां ने पूछी नेहरा की कुशलक्षेम

खबर - जितेश सोनी
घांघू,।
पूर्व सांसद रामसिंह कस्वां ने शुक्रवार को घांघू पहुंचकर सामाजिक कार्यकर्ता महावीर नेहरा की कुशलक्षेम पूछी तथा शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस दौरान कस्वां ने नेहरा की मिलनसारिता व कर्मठता की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन में अनेक लोगों की सहायता की है, इसलिए इतने बड़े हादसे के बाद भी वे कुशल हैं। उन्होंने नेहरा की जिजीविषा और आत्मविश्वास की सराहना करते हुए कहा कि विल पावर व्यक्ति को स्वस्थ बनाने में काफी मददगार होती है। उन्होंने कहा कि कृषि कार्य के दौरान किसान अनेक जोखिमों के बीच कार्य करते हुए लोगों के लिए अन्न उपजाने का कार्य करता है, इसलिए किसान को अन्नदाता कहा जाता है। खेती और खेतिहर की सुरक्षा व सुविधा के लिए जितना भी किया जाए, कम है। उल्लेखनीय है कि 17 अक्टूबर को अपने खेत में कृषि कार्य करते समय थ्रेसर में फंसने से महावीर नेहरा बुरी तरख जख्मी हो गए थे। इस दौरान नेमीचंद जांगिड़, बन्ने खां, हरफूल सिंह, रामकरण राहड़, गिरधारीलाल बरड़, दाऊद अली, बृजलाल, विनीतकुमार आदि भी मौजूद थे।