खबर - पवन शर्मा
सूरजगढ़ ।
नारी शिक्षा के विकास व उत्थान के लिए भाजपा सरकार है प्रयासरत ,बालिका
शिक्षा व बालिका संबल के लिए सरकार काफी योजनाएं है उक्त कथन पंचायत समिति
प्रधान शुभाष पूनिया ने लोटिया गांव के सरकारी विधालय में मुख्यमंत्री निःशुल्क साईकिल वितरण योजना
के तहत आयोजित साईकिल वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कहे।
प्रधान शुभाष पूनिया ने कहा की शिक्षित नारी एक मजबूत व संस्कारित समाज का
निर्माण करती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री
विकास शर्मा ने की। कार्यक्रम के दौरान प्रधान पूनिया समेत अन्य अतिथियों
का ग्रामीणों की ओर से स्वागत भी किया गया। इस मौके पर लोजपा के सुरेंद्र
भाटिया ,प्रेमसुख ,कैलाश सहित अन्य लोग मौजूद थे। वही राजकीय संस्कृत
विधालय मंडी और फरट गांव के सरकारी विधालय में भी बालिकाओं को साइकिलों का
वितरण किया गया।
