Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

जाट महासभा की बैठक कैरू में १२ को

खबर - पवन दाधीच
खिरोड़ -
कैरू में 12 नवम्बर रविवार को सुबह १० बजे जाट महासभा नवलगढ़ की बैठक होगी। कैरू की एसआर स्कूल में होने वाली जाट महासभा की बैठक की अध्यक्षता जाट महासभा नवलगढ़ के अध्यक्ष महावीर प्रसाद भामू करेंगे। बैठक में समाज के विकास पर विचार विमर्श किया जाएगा वहीं समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने को लेकर भी चर्चा की जाएगी। बैठक में समाज हित में कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।