Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सीनियर स्टेट वॉलीबॉल चेम्पियनशिप रावतसर में।

रावतसर -यूनाइटेड वॉलीबॉल एसोसिएशन द्वारा प्रायोजित प्रथम सीनियर स्टेट वॉलीबॉल (महिला एवं पुरुष)का आयोजन हनुमानगढ़ जिले में रावतसर में 23 दिसम्बर से 26 दिसंबर तक होना तय हुआ है।आज रविवार को एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से खेल मैदान का अवलोकन किया एवं आयोजन के सम्बंध में विचार विमर्श किया।एसोसिएशन के महासचिव बलदेव गोदारा(सीकर)ने बताया कि यह आयोजन एसोसिएशन का पहला आयोजन है।जनवरी में जयपुर में यूथ नेशनल चेम्पियनशिप प्रस्तावित है,उसकी ट्रायल भी रावतसर में ही होगी।रावतसर के आयोजन में नेता प्रतिपक्ष(हरियाणा) खेलरत्न अभय सिंह चौटाला ,खेल मंत्री,IVA के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अवधेश चौधरी राजस्थान के अध्यक्ष माननीय प्रेम सिंह बाजोर(मंत्री सैनिक कल्याण बोर्ड राजस्थान सरकार),संरक्षक राजाराम मील,सीओ रतन चौधरी वुशू के अध्यक्ष हीरानन्द कटारिया जिले के समस्त विधायक एवं जनप्रतिनिधि समाजसेवी उद्योगपति तथा  देश से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाडी आयोजन देखने रावतसर पधारेंगे।प्रेस वार्ता में कोषाध्यक्ष मुंशी खां(नागौर)ने सभी से आह्वान किया कि वॉलीबॉल के इतिहास में यह यादगार आयोजन होगा वहीं सीनियर वाइस प्रेसिडेंट उमेद सिंह (बीकानेर)ने कहा कि हमने राजस्थान में लगभग जिलों में कार्यकारिणी का गठन कर दिया है एवं हनुमागढ़ की कार्यकारिणी की घोषणा भी जल्द ही कर दी जाएगी।हमनेआज तक खिलाड़ियों के हितों की रक्षा की है एवं सदैव करते रहेंगे।एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष रामजस बुरड़क ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया तथा आस्वस्त किया कि रावतसर की पावन धरा पर यह आयोजन होना हमारा सौभाग्य है,बाहर से आने वाले मेहमानों एवं खिलाड़ियों को हर सुविधा मुहैया करवाई जाएगी।आयोजन प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रामजस बुरड़क ने वार्ता में बताया कि 15 नवम्बर तक आयोजन से संबंधित समितियों का गठन कर दिया जाएगा तथा आयोजन की तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू कर दी जाएगी।इस अवसर पर कोच जसवंत सिहाग पूर्व पालिकाध्यक्ष ताराचंद ढालिया,पार्षद विक्रम गोयल,मनोज ,संजय विश्नोई,देविलाल बिश्नोई,वेद कासनिया,भीम चोटाला,राजेन्द्र खोथ,मजीद शंकर गिरी,राकेश कस्वां सहित कई खिलाड़ी व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।