Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

लक्ष्मीपत सिंघानिया एकेडमी का 16वां वार्षिकोत्सव मनाया हर्षोल्लास से

खबर - मनोज मिश्रा
बिसाऊः-.
..स्थानीय लक्ष्मीपत सिंघानिया एकेडमी चूरू का 16वां वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास से सम्पन्न हुआ। प्रबन्ध समिति के श्री भरतहरि सिंधानिया, श्रीमती शारदा सिंघानिया तथा श्रीमती ममता सिंघानिया के आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम घांघू के सरपंच श्री जयप्रकाश शर्मा के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न कार्यक्रम में विविधता के साथ रोचक प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर लाला लक्ष्मीपत सिंघानियां के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। दीप मत्रोच्चारण द्वारा ईश वन्दना की गई। तत्पश्चात् विद्यालय के प्राचार्य कीथ ऐवरेट ने आगंतुक अतिथियों एवं उपस्थित अभिभावकों का भावपूर्ण स्वागत करते हुए अतिथियों को पुष्प-गुच्छ भेंट किए। इसी क्रम में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न पांच भाषाओं में स्वागत उद्गार व्यक्त किए। विद्यार्थियों ने वर्षभर की शैक्षिक एवं सहशैक्षिक उपलब्धियों का तथ्यवार प्रस्तुतिकरण देकर समा बांधा तो प्राचार्य ऐवरेट ने विद्यालय प्रतिवेदन के जरिये आगामी उद्देश्यों की प्राप्ति का लक्ष्य सामने रखा। पुरस्कार वितरण के माध्यम से वर्षभर विद्यालय द्वारा अर्जित उपलब्धियों को सराहते हुए विभिन्न क्षेत्रों में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। शिव स्तुति के रूप में प्रस्तुत तांडव नृत्य में उपस्थित जन समूह को मंत्रमुग्ध करते हुए भरपूर तालियां बटोरी। इसी क्रम में वंदेमातरम् देश भक्ति के जज्बे को सलाम करता हुआ सभी को भाव विभोर कर गया।
जीवन की सात अवस्थाओं को एक आंचल में समेटे सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केन्द्र रहा। जन्म से बुढ़ापे तक की जीवन यात्रा को गीत-संगीत एवं संवादों के जरिए मंच पर जीवंत किया गया। जिसमें नन्हें मुन्नों की थिरकन ने उपस्थित जनसैलाब को पैर थिरकाने पर मजबूर कर दिया। आधी दुनिया मानी जाने वाली नारी शक्ति एवं मातृृ शक्ति को ‘‘तू ही तू’’ नृत्य के द्वारा नमन करते हुए छात्राओं ने सृष्टि की जन्मदात्री नारी के लिए सम्मान का नारा बुलन्द किया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए मुख्य अतिथि श्री जयप्रकाश  ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन के जरिए विद्यालय परिवार से जुड़े प्रत्येक सदस्य का मार्ग प्रशस्त किया। श्रीमती शारदा सिंघानिया ने अपने आशीर्वचनों द्वारा विद्यालय प्रगति एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
16वें वार्षिकोत्सव के क्रम में दोपहर को विद्यालय परिसर में विशाल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें विज्ञान, कला व वाणिज्य संकाय के साथ आर्ट एण्ड क्राफ्ट की प्रदर्शनी के विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए विभिन्न माॅडल एवं चित्रों द्वारा प्रस्तुतिकरण किया गया। प्रदर्शित सामग्री को उपयोगिता के साथ वर्णित भी किया। इस प्रदर्शनी को आगन्तुक अतिथियों के साथ अभिभावकों से भरपूर प्रशंसा प्राप्त हुई।
इस अवसर पर मुख्यरूप से उपेन्द्र कुमार गुप्ता, डा माधुरीपार्थी अरविन्द फगेडिया एवम हजारों अभिभावक उपस्थितउ थे ।
कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु प्राचार्य कीथ ऐवरेट ने समस्त विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।