Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

शक्ति गरबा महोत्सव 2026 में संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम



द अर्थ एसोसिएशन के भव्य आयोजन में आईएएस सुबीर कुमार सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने की शिरकत, बॉलीवुड अभिनेता अंकित भारद्वाज रहे विशेष आकर्षण


जयपुर, 17 अक्टूबर। द अर्थ एसोसिएशन द्वारा 15 अक्टूबर को आनंद महल गार्डन, मानसरोवर में आयोजित ‘शक्ति गरबा महोत्सव 2026 – रिदम ऑफ ट्रेडिशन’ हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न हुआ। पारंपरिक गरबा-डांडिया, लाइव डीजे, रंग-बिरंगी वेशभूषा और आकर्षक प्रतियोगिताओं ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुबीर कुमार, आईएएस, प्रमुख शासन सचिव, आयुष विभाग, राजस्थान सरकार रहे। विशिष्ट अतिथियों में पंकज ओझा, अतिरिक्त निदेशक, समाज कल्याण विभाग; डॉ. सुनीता दामिनी, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं लेखिका; अजय शर्मा, नॉर्थ हेड, न्यूज़ नेशन चैनल तथा डॉ. नीलम सिंह, समाजसेवी उपस्थित रहे। सेलिब्रिटी गेस्ट अंकित भारद्वाज, बॉलीवुड अभिनेता एवं निर्देशक विशेष आकर्षण रहे।



कार्यक्रम का आयोजन डॉ. हेमलता शर्मा, अध्यक्ष, द अर्थ एसोसिएशन के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुबीर कुमार ने भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण का महत्व बताया। डॉ. हेमलता शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, नारी शक्ति, सामाजिक समरसता एवं पारिवारिक मूल्यों को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण प्रयास हैं। संस्था पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा के साथ सांस्कृतिक विरासत के संवर्धन के लिए भी प्रतिबद्ध है।



कार्यक्रम में बनवारी लाल शर्मा, उपाध्यक्ष, द अर्थ एसोसिएशन; जलज शर्मा, कोषाध्यक्ष; डॉ. कोमल, स्त्री रोग विशेषज्ञ; हरिमोहन शर्मा, राजस्थान लेखा सेवा; अभिमन्यु शर्मा, अध्यक्ष, सचिवालय कर्मचारी संघ; रमेश सैनी, अध्यक्ष, प्रदेश नर्सेज एसोसिएशन; भारती शर्मा, आरएएस; दीपा नाथावत, अध्यक्ष, रिद्धि-सिद्धि मंडल एवं पार्षद; जे. डी. माहेश्वरी, एमडी, शकुन ग्रुप ऑफ होटल्स; गब्बर कटारा, सीईओ, स्पान सिक्योरिटीज, वंशिका सुखानी एक्ट्रेस मॉडल तथा आरजे राहुल सहित अनेक गणमान्य अतिथि, समाजसेवी एवं संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।



कार्यक्रम में पारंपरिक गरबा-डांडिया, बेस्ट ड्रेस्ड प्रतियोगिता एवं आकर्षक पुरस्कारों ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक शर्मा स्वीट्स, मानसरोवर; आनंद महल गार्डन, मानसरोवर एवं एसकेजे ज्वैलर्स रहे।



समापन पर डॉ. हेमलता शर्मा ने सभी अतिथियों, प्रायोजकों, सहयोगी संस्थाओं, स्वयंसेवकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।