पंचायती राज चुनावों में टिकट वितरण को लेकर पीसीसी वॉर रूम में मंथन, झुंझुनूं जिला पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक संपन्न
जयपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के वॉर रूम में झुंझुनू जिले की पॉलिटिकल अफेयर्स की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर टिकट वितरण सहित चुनावी रणनीति पर विस्तार से मंथन किया गया।
कांग्रेस प्रदेश सह प्रभारी चिरंजीव राव के साथ मीटिंग में जिला प्रभारी ममता भूपेश, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रीटा चौधरी, पूर्व मंत्री डॉ. राजकुमार शर्मा, विधायक बृजेंद्र ओला भगवानाराम सैनी, पितराम सिंह काला, मनीषा गुर्जर आदि मौजूद थे। बैठक के दौरान पंचायती राज चुनावों में संभावित उम्मीदवारों के चयन, टिकट वितरण और जिले में पार्टी की चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा हुई।
झुंझुनूं जिला पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की इस बैठक को आगामी पंचायती राज चुनावों के लिए उम्मीदवारों के चयन और टिकट वितरण की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

