खबर - पवन शर्मा
सूरजगढ़ ।
आगामी चुनावों में एक बार फिर सता को हासिल करने के लिए भाजपा ने अपनी जोर
आजमाइश शुरू की जा रही है। भजयुमो जिलाध्यक्ष सतीश गजराज के नेतृत्व में
भाजयुमो द्वारा जिले में विशेष सदस्यता अभियान आयोजित किया जा रहा है।
जिलाध्यक्ष सतीश गजराज ने जानकारी देते हुए बताया की विशेष सदस्यता अभियान
को सफल बनाने के लिए मंडल प्रभारी नियुक्त किये गए। गजराज ने बताया
की संदीप शर्मा को शहर मंडल प्रभारी ,शिवराज सिंह को सूरजगढ़ ग्रामीण मंडल
प्रभारी अभिषेक डैला को बुहाना मंडल प्रभारी ,सिंघाना ग्रामीण मंडल प्रभारी
विकास को ,कुहाड़वास ग्रामीण मंडल प्रभारी अजित यादव , रविराम आर्य
को पचेरी ग्रामीण मंडल प्रभारी मनोनीत किया गया है। गजराज ने बताया की आज
सोमवार को झुंझुनू के गांधी चौक में विशेष सदस्यता अभियान का शिविर आयोजित
हो रहा है। जिसमे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अशोक सैनी भी भाग लेंगे और वे
नवमतदाताओं को पार्टी से जोड़ने और पार्टी की रीती निति से उन्हें अवगत
करायेंगे।