Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

1 दिसंबर को फिल्म पद्मावती रिलीज हुई तो दे देंगे जान –हरिओम सिंह

खबर - जयंत खांखरा
खेतड़ी -
संजय लीला भंसाली द्वारा बनाई जा रहे राजस्थान के इतिहास चित्तौड़गढ़ की रानी पद्मावती परबनी 1 दिसंबर को रिलीज होने जा रही फिल्म पद्मावती का पूरे राजस्थान में विरोध किया जा रहा है।इसी कड़ी में खेतड़ी राजकीय अजीत अस्पताल के पास राजपूत समाज के साथ सर्व समाज के लोगों ने फिल्म के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया और सरकार को भी आड़े हाथों लेते हुए 1 दिसंबर को फिल्म नही रिलीज करने की धमकी दे डाली सर्व समाज के लोग भाजपा जिला मंत्री उमेद सिंह निर्वाण हरि ओम सिंह उसरिया फतेह सिंह शेखावत धर्मेंद्र तोमर रजत शर्मा शंकर गुर्जर के नेतृत्व में सुबह से ही राजकीय अजीत अस्पताल के पास सैकड़ों ग्रामीण इकट्ठा होने लगे धीरे-धीरे भीड़ ने बड़ा रूप ले लिया और फिल्म पर फिल्माए जा रहे गाने यह जो हल्का-हल्का सुरूर है सब तेरी नज़र का सुरूर है की समीक्षा करने लगे फिल्में रानी पद्मावती और अलाउद्दीन खिलजी पर फिल्माए जा रहे विवादित दृश्यों को लेकर समाज के लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया और सैकड़ों लोगों की भीड़ फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली के खिलाफ नारेबाजी करती हुई उपखंड कार्यालय पहुंची औरवहां पहुंच कर संजय लीला भंसाली मुर्दाबाद के नारे लगाए और उनका पुतला फूंकावहां पर राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर हरिओम सिंह उसरियाने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि यह फिल्म यदि 1 दिसंबर को रिलीज होती है तो राजस्थान और पूरे देश में उग्र आंदोलन किया जाएगा इसके लिए हम अपनी जान भी दे देंगे।भाजपा जिला मंत्री उमेश सिंह निर्वाण ने कहा की माता पद्मिनी सिर्फ राजपूत समाज नहीं सर्व समाज की आन बान और शान है उन्होंने सैकड़ों रानियों और दासियों के साथ आग में जलकर जोहर किया था वह सभी समाज के लिए पूजनीय है ऐसे में फिल्म मेकर संजय लीला भंसाली ने फिल्म में कुछ विवाद दृश्य फिल्माए हैं इसको लेकर समाज में काफी रोष है यदि यह फिल्म रिलीज होती है तो कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सरकार को भी इस फिल्म पर रोक लगानी चाहिए।मीडिया से रुबरु होते हुएराजपूत सभा के अध्यक्षफतेह सिंह शेखावत ने कहा की फिल्में एक गाना ही विवादित नहीं है पूरी फिल्म ही विवादित है यदि फिल्म पद्मावती को कोई भी सिनेमाघर में दिखाया जाएगा तो उसका जमकर विरोध किया जाएगा फिल्म को रिलीज नहीं किया जाए यह सब लोगों की चेतावनी है नहीं तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके परसुरेंद्र सिंह फौजी धर्मेंद्र सिंह तोमर सरपंच प्रतिनिधि राजेश गुर्जर राकेश सिंह दिलीप सिंह विक्की सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।