Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

उघोगपति मोहन गेायनका ने किया डूण्डलोद में यूथ फोरम का उद्घाटन

खबर - प्रेम रतन
ये टीम करेगी ग्राम की समस्या का निवारण 
डूण्डलोद
यहां के सेठ आनंद राम गोयनका बाल उधान में डूण्डलोद यूथ फोरम का विधिवत् उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के शुभारम्भ से पूर्व अतिथियों का माल्यार्पण किया गया। दीप प्रवजलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। समिति का उद्घाटन उघोगपति मोहन गेायनका के कर कमलो से हुआ। कार्यक्रम में अध्यक्षता ठा. राघवेन्द्र सिंह डूण्डलोद ने की । इस अवसर पर अतिथि  तहसीलदार योगेश  सिंह देवल, डूण्डलोद सरपंच राधेश्याम सैनी एवं   गिरधारी लाल ईन्दोंरिया थे । समिति के अविनाश  खण्डेलवाल ने बताया कि वर्तमान में हो रहे सरकारी महकमों में  भष्टाचार व नियमित नही आना,गा्रम की सफाई व लाइटों के बारे में जो समस्या हो रही उनके बारे में डूण्डलोद यूथ फोरम इन मुद्ो पर विचार विमर्ष करके समस्याओं का हल निकालेगा। और गाव  की अन्य समस्या का भी समाधान करेगा। वही किसानों के द्वारा मोहन गोयनका का साफा उढ़ाकर माला पहनाकर स्वागत किया। समिति के संजय नायक बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं व वृक्षारोपण की सपथ दिलाई। मोहन गोयनका ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आप बेटियों को शिक्षा  में निपूर्ण करने में सहयोग करे। मैं बेटी को सोना मानता हूॅ कि वर्तमान में बेटिया बेटों से आगे निकलती जा रही है साथ ही बेटिया ही नाम रोशन  करती है।  कन्याभूण जैसी हरकत मूर्ख लोग करते है। समाज में बेटियों को बेटों के बराबर रखना चहिए। उद्घाटन समारोह में सतीष चन्द्र कर्नाटका ,रतन लाल धाभाई, गिरधारी लाल गढ़वाल,मनोज कुमार हुडा,हरफूल सिंह पूनिया,संजय जैन,मनफूल पूनिया,सुशिल  जांगिड़,तेजरतन धाभाई,संदीप चैधरी,सहीराम कुमावत,प्रदिप शर्मा,मनीराम चैधरी,मनोज टेलर,अमित सैन सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद थे। मंच का संचालन फारूक सैयद एवं मनिष शर्मा ने किया। स्मारोह में उमेश  मिश्रा ने आभार प्रकट किया।