नवलगढ़ः सेठ जी बी पोदार टी टी काॅलेज के प्रशिक्षणार्थियों ने पर्यावरण जनजागरूकता रैली निकालकर आमजन को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। रैली को दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट के सी ई ओ राजेश सैनी, नवलगढ़ ए.एस.आई. ललिता, काॅलेज प्राचार्य डाॅ. जे.पी. कड़वासरा ने स्नेहलता के. टाईनी टोडलर प्ले ग्रुप विद्यालय की नन्हीं बालिकाओं को साथ लेकर हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। प्रशिक्षणार्थियों द्वारा पर्यावरण बचाओ, देश बचाओ, पेड़ लगाओ जीवन बचाओ के नारे लगाते हुए रैली नवलगढ़ नगरपालिका के पास रैली का श्री रविन्द्र पुरोहित ने पुष्पों से स्वागत किया। इसके बाद रैली मुख्य बाजार नानसा गेट, पोदार गेट से होती हुई पोदार हवेली म्यूजियम के पास पहुंची जहां पर पोदार सी.सै. स्कूल के प्राचार्य ने स्वागत किया। बाघ सिंह के जोहड़ में ठाकुर आनन्द सिंह शेखावत ने आनन्द भवन में पर्यावरण संरक्षण पर एक गोष्ठी का आयोजन किया जिसमें यज्ञ से लेकर पेड़ पोधों से पर्यावरण को संरक्षित रखने के बारे में एवं पेड़ पोधों के ओषधीय गुणों के बारे में भी जानकारी दी गई। जन मंगल सेवा संस्थान के अध्यक्ष ठाकुर आनन्द सिंह शेखावत ने पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त करते हुए वैदिक आख्यानों के उदाहरण देते हुए अशोक, बील्व, बरगद, पीपल, जामुन, आंवला, तुलसी आदि वृक्षों की उपयोगिता के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। इस कार्यक्रम को कमलवाणी रेडियो स्टेशन कोलसिया के संस्थापक डाॅ. धर्मपाल सिंह, रविन्द्र पुरोहित ने पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार रखे। और कहा कि मनुष्य जितना प्रकृति के समीप रहेगा वह उतना ही निरोगी रहेगा। दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट के अध्यक्ष कान्तीकुमार आर. पोदार एवं ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार ने प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट की ओर से पर्यावरण संरक्षण हेतु जनजागरूकता के कार्यक्रम करना सामाजिक सरोकार से जुड़ा हुआ है तथा ऐसे कार्यक्रम करना आज की महती आवश्यकता है।
- Home-icon
- Rajasthan
- _Division संभाग
- __Jaipur Division
- __Jodhpur Division
- __Bikaner Division
- __Ajmer Division
- __Udaipur Division
- __Bharatpur Division
- __Kota Division
- __Sikar Division
- __Pali Division
- __Banswara Division
- _Business
- _Entertainment
- _SiteMap
- _Error Page
- Politics
- Video
- _Rajsamachar Youtube Chaneel
- Crime News