Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

किसी की सेवा करना अगर राजनीती है तो ऐसी राजनीती हमेशा करूँगा - डॉ शर्मा

खबर - जयंत खांखरा
रक्त के बराबर तोला विधायक राजकुमार शर्मा को
नवलगढ़ में विधायक का चुनाव लड़ने की मिनिमम क्वालिफिकेशन ब्लड डोनेशन कैंप- डॉ राजकुमार शर्मा
खेतड़ी- पूर्व चिकित्सा एवं राज्यमंत्री डॉ राजकुमार के जन्मदिवस में पूरे प्रदेश भर में रक्तदान शिविरआयोजित किया जा रहा है इसी कड़ी में झुंझुनू जिले में रक्तदान शिविर आयोजित किए गए जिसमें खेतड़ी में कार्यकर्ताओं ने विधायक राजकुमार शर्मा को दान किए हुए रक्त के बराबर तोल करएक नया कीर्तिमान स्थापित किया।विधायक का कार्यकर्ताओं ने केक कटवा कर स्वागत किया।युवाओं में रक्तदान के प्रति लगन और जोश देखते ही बन रहा था सुबह से ही लंबी लंबी कतारें लगने शुरु हो गई थी खेतड़ी की अगर बात की जाए तो जयपुर के निजी अस्पताल से आई रक्त संग्रहण टीम ने 293 यूनिट रक्त संग्रहण किया।विधायक राजकुमार शर्मा पचेरी सिंघाना खेतड़ी नगर नानु वाली बावड़ी उदयपुरवाटी व अन्य जगह पहुंचकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते रहे और युवाओं का उत्साहवर्धन करते रहे खेतड़ी के राजकीय अजीत अस्पताल में रक्तदान  शिविर  के आयोजन पर पूर्व ऊर्जा मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने भी शिरकत की कार्यक्रम की अध्यक्षता शंकर सिंह शेखावत ने की इस मौके पर पूर्व विधायक हजारीलाल गुर्जर चिंटू सुरोलिया ईश्वर पांडेकांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गोकुल चंद सैनी उपाध्यक्ष विजेश सैन संदीप स्वामी निरंजन लाल सैनी बबलू अवाना सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहेकार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना के कर्मीकोने पूर्व चिकित्सा एवं राज्य मंत्री राजकुमार शर्मा को समान कार्य समान वेतन के लिए ज्ञापन सौंपा।डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाई राजकुमार जी का यह अनोखा अभियान है जिसमें पूरे प्रदेश भर से 10 हजार यूनिट रक्त संग्रहण का लक्ष्य रखा गया है यह अत्यंत सराहनीय कार्य है रक्तदान एक महादान है।राजकुमार शर्मा मीडिया से रूबरू होते हुए बोले कि रक्त से किसी की जान बच जाए इससे बड़ा पुण्य का काम नहीं होगा कई लोग इसे राजनीति से जोड़कर देखते हैं यदि उनको ऐसा ही लगता है तो वह भी रक्तदान शिविर का आयोजन करें जिससे लोगों की जान बच सके।मैं झुंझुनू जिले के नवलगढ़ के एक अध्यापक का लड़का हूं मैं मंत्री और विधायक रह चुका हूं लेकिन अब आश्चर्य की बात यह है कि नवलगढ़ में विधायक का चुनाव लड़ने की मिनिमम क्वालिफिकेशन ब्लड डोनेशन कैंप होगी।मेरा कोई बहुत बड़ा सपना नहीं है ना ही प्रदेश कार्यकारिणी में जाने की इच्छा मेरी तो बस यही तमन्ना है कि मैं जनता के बीच रहकर जनता की सेवा करुं आप से ली गई रक्त की एक एक बूंद का कर्ज में समय आने पर हर एक कार्यकर्ताओं को चुका दूंगा यह मेरा वादा है।