खबर - जयनत खांखरा
खेतड़ी -खेतड़ी की विभिन्न
समस्याओं को लेकर सैकड़ों युवाओं ने सोमवार को एसडीएम कार्यालय का घेराव कर दिया
तथा उप प्रधान अमर सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन कर नारेबाजी करने लगे। जानकारी के
अनुसार खेतड़ी की टूटी सड़कों व टोल नाकों पर हो रही गुंडागर्दी तथा बिजली विभाग
द्वारा मनमानी तरीका से भरे वीसीआर के विरोध में युवाओं ने आक्रोशित होकर एसडीएम
कार्यालय पर जा पहुंचे जहां पर उपप्रधान अमर सिंह के नेतृत्वरामनिवास डेला उमेद
गुर्जर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष हंसराज गुर्जर जिला परिषद सदस्य निकेश गजराज सुनील
नायक सरपंच गोठड़ा बबलू अवाना मनीष गुर्जर उपसरपंच बबलू यादव तथा सैकड़ों युवकनें
सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया तथा नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय का
घेराव किया।युवाओ को संबोधित करते हुए उप प्रधान अमर सिंह गुर्जर ने कहा किसभी
राजनेता सिर्फ वोट बटोरने के लिए आते हैं खेतड़ी की समस्याओं को लेकर कोई बात नहीं
करता है। घेराव की सूचना पर खेतड़ी पुलिस व आरएसी का जाब्ता मौके पर लगाया गया। व
तुरंत प्रभाव से एसडीएम संजय वासुउपखंडकार्यालय पहुंचे। युवाओं के
प्रतिनिधिमंडल से एसडीएम ने बातचीत कर जल्दी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
उपप्रधान अमर सिंह ने बताया कि प्रशासन को 15 दिन का समय दिया गया है अगर
निर्धारित समय में प्रशासन कोई कार्यवाही नहीं करता है तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा
जिसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा।
पानी और बिजली की समस्या को लेकर
उपखंड अधिकारी लेंगे हर 8 दिन में अधिकारियों की मीटिंग
जब सैकड़ों युवाओं ने रोड पानी बिजलीकी समस्या के
बारे मेंके बारे में उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर वार्ता करी तो मामले की
गंभीरता को देखते हुए तुरंत उपखंडअधिकारी संजय कुमार वासु ने जलदाय विभाग केसहायक
अभियंता योगेंद्र मीणा तथा थानाधिकारी हरदयाल सिंह कोमोके पर बुलाया तुरंत
कार्यवाही करने को कहा। वासु नेवार्ड नंबर 13 में खराब पड़ी पाइपलाइन की वजह से 3
महीने से पेयजल समस्या गहराती जा रहे हैं इस पर आज ही कारवाई करने के लिए कहा। साथ
ही कहा कि बिजली पानी और रोड की समस्या को लेकर हर सप्ताह अधिकारियों की बैठक ली
जाएगी खेतड़ी सिघाना रोड के बारे में बात करते हुए उपखंड अधिकारी ने बताया कि रोड
का वर्क आर्डर हो चुका है तीन-चार दिन में काम प्रारंभ हो जाएगा।
