Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

एडवोकेट मान बने सूरजगढ़ अभिभाषक संघ के अध्यक्ष

खबर - पवन शर्मा
सूरजगढ़ - न्यायालय परिसर में शुक्रवार को अभिभाषक संघ के चुनावो में संपूर्ण कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ जिसमे एडवोकेट संदीप मान को दुबारा से अध्यक्ष चुना गया। चुनाव एडवोकेट सुरेंद्र सिंह तंवर की देखरेख में संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह शांति पूर्वक व सभी पदाधिकारीयो का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। सुरेंद्र सिंह ने बताया की कार्यकारिणी में एडवोकेट संदीप मान को अध्यक्ष ,एडवोकेट भरतभूषण शर्मा को सचिव ,एडवोकेट मनोज डिग्रवाल को उपाध्यक्ष ,एडवोकेट रामेश्वर दयाल को कोषाध्यक्ष ,एडवोकेट रघुनाथ चेजारा को पुस्तकालय अध्यक्ष ,एडवोकेट सुरेंद्र तंवर को सह सचिव और एडवोकेट सुनील शर्मा विधि मंत्री मनोनीत किया गया है। इस मौके पर वरिष्ठ एडवोकेट अशोक शर्मा ,सोमवीर खीचड़ सहित अन्य वकील मौजूद थे।