खबर - पवन शर्मा
सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजोर ने ली कार्यकर्ताओ की बैठक
सूरजगढ़ ।
सूबे की मुखिया वसुंधरा राजे की 13 दिसंबर को झुंझुनू जिला मुख्यालय के
स्वर्ण जयंती स्टेडियम में होने वाली जनसभा को सफल बनाने के लिए भाजपा
संगठन ने कमर कस ली है। शनिवार को पंचायत समिति सभागार में सैनिक कल्याण
आयोग के अध्यक्ष और राज्य मंत्री प्रेमसिंह बाजौर और सांसद संतोष अहलावत
ने सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलो के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ की
सयुंक्त बैठक ली। आयोग अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर व सांसद संतोष अहलवात ने
कार्यकर्ताओ को जनसभा के सफल आयोजन के लिए जिम्मेदारियां सौंपते हुए उन्हें
अधिक से अधिक की संख्या में पहुँचने का आह्वान किया। इन्होने बताया की
पिछले कई दिनों से सीएम राजे हमारे जिले में कार्यकर्ताओ से रूबरू हो रही
है। इस दौरान सीएम कार्यकर्ताओ व आमलोगों की समस्याओ को जानकारी लेकर
उन्हें दूर भी कर रही है ऐसे में हम सब जिलेवासियों का भी यह दायित्व बनता
है की हम भी अधिक अधिक की संख्या में उनकी जन सभा में पहुंचकर उसको सफल
बनाये। प्रेमसिंह बाजौर ने बताया की 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री की जनसभा के
साथ साथ सैनिक कल्याण यात्रा का समापन और सरकार के चार साल के कार्यकाल
पुरे होने का जश्न भी मनाया जाएगा। उन्होंने कहा की कार्यक्रम के
दौरान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शहीद परिवारों का सम्मान भी करेगी। इसके
अलावा भी कार्यक्रम के दौरान वे सैनिक परिवार और जिले के लिए कई बड़ी
घोषणाएं करेगी। हालांकि चार साल के कार्यकाल के जश्न के दौरान उनसे जिले के
लिए होने वाली घोषणाओं के बारे में बाजौर से सवाल पूछा गया तो वो जवाब
देने से कतराते नजर आये और कहा की ये तो वे ही जाने की वे जिले को क्या
देगी। इस मौके पर प्रधान शुभाष पूनिया ,भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिंह
,भाजपा नेता सुरेंद्र अहलावत ,खाद्य व्यापार संघ के जिलाध्यक्ष सेवाराम
गुप्ता ,भाजपा जिला महामंत्री राजेश बाबल ,जिप सदस्य सोमवीर लाम्बा ,सरोज
श्योराण , भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र चौहान ,सरपंच फोरम के अध्यक्ष
वीरसिंह खरड़िया ,चिरंजीलाल शर्मा ,जोगेंद्र सिंह ,संतोष कुमावत ,रामौतार
धौलिया ,बुधराम गढ़वाल , सुजोड़ला सरपंच सुरेंद्र मेघवाल ,कृष्ण कुमार
,नरेंद्र सिंह ,कृष्ण यादव ,बुहाना उपप्रधान राजपाल सिंह ,धर्मेंद्र गजराज
,पवन मावंडिया , राजेंद्र कुमार ,रतनसिंह सहित अन्य भाजपा संगठन से जुड़े
पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
शहीद परिजनों ने आर्थिक सहायता की मांग का दिया ज्ञापन
पंचायत
समिति परिसर में कार्यकर्ताओ की बैठक में भाग लेने आये सैनिक कल्याण आयोग
के अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर से मिल कर उन्हें ज्ञापन देने वाले लोगो की भीड़
भी रही। कासनी गांव के लाडले और वायुसेना में सार्जेंट के पद पर
तैनात सतीश कुमार कांडा जो अरुणाचल प्रदेश में दो माह पूर्व हेलीकॉप्टर
हादसे में हुए शहीद हुए थे उनके परिजनों ने भी आर्थिक सहायता की गुहार
सैनिक कल्याण आयोग अध्यक्ष से लगाई है। सरपंच चिरंजीलाल शर्मा के साथ शहीद
जवान की पत्नी व अन्य परिजनों ने बाजौर से मिलकर उनसे आर्थिक सहायता दिलाने
की गुहार करते हुए ज्ञापन भी दिया है। जवान की पत्नी किरण खांडा ने ज्ञापन
देते हुए बताया की उनके पति सतीश कांडा छह अक्टूबर को अरुणाचल प्रदेश में
हुए हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद हुए थे। उनकी शहादत को दो माह बीत जाने के
बाद भी अभी तक उन्हें ना तो केंद्र से और ना राज्य सरकार से कोई आर्थिक
सहायता मिल पाई है।वही उसे या उसके परिवार में किसी को भी अनुकम्पात्मक भी
नियुक्ति भी प्रदान नहीं की गई है। ज्ञापन में बताया की वह तथा उसकी बूढी
सास और दो अविवाहित ननदे भी जवान पर ही आश्रित थी ऐसे में उनके पुरे परिवार
पर अब आजीविका का संकट हो गया है उन्होंने परिवार को शिघ्र ही आर्थिक
सहायता प्रदान करने की मांग की है।
