Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

रक्तदाताओं द्वारा किए रक्तदान मौत से जूझ रहे व्यक्तियों को नई जिंदगी प्रदान करता: एएसपी जैन

खबर - पंकज पोरवाल
आवाम संस्था भीलवाड़ा ने किया 51 युनिट रक्त संग्रहित
 भीलवाड़ा।
रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। रक्तदान से ही हम किसी का जीवन बचाकर उसे पुनर्जीवन दे सकते हैं, इसलिए सभी को इसमें बढ़-चढ़कर भागीदारी करनी चाहिए ताकि किसी दुर्घटना एवं किसी बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों का जीवन बचाया जा सके। यह बात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस जैन ने आवाम सेवा संस्था भीलवाड़ा की ओर से दरगाह गुल अली नगरी बाबा चैक में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर के शुभारम्भ पर दौरान कही। एएसपी जैन ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा परोपकार है। रक्तदाताओं द्वारा किए रक्तदान मौत से जूझ रहे व्यक्तियों को नई जिंदगी प्रदान करता है। रक्तदान शिविर में महात्मा गांधी चिकित्सालय टीम भीलवाड़ा के डॉक्टर असलम मंसूरी एंव ब्लड़ बैंक टीम उपस्थित थी। आवाम संस्था भीलवाड़ा अध्यक्ष अब्बास अली रंगरेज ने बताया कि इस दौरान पूर्व सभापति नगर परिषद ओम नाराणीवाल, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनिल डांगी, डाॅ. अरूण गौड़, एलएनजे ग्रुप के रजनीश वर्मा, सदर मुस्लिम महापंचायत रूस्तम अली शेख, मो. हारूण रंगरेज, पार्षद शहजाद रंगरेज, मो. आसीफ, पूर्व पार्षद उस्मान पठान, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहम्मद हमीद शेख, पुर्व जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस कमेटी मोहम्मद रफीक अंसारी, निसार सिलावट सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। संस्था के हमीद रंगरेज ने बताया कि शिविर मे आम मुस्लिम युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा 51 युनिट रक्त संग्रहित किया गया।