Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

मुख्यमंत्री कार्यालय में कार्यरत शासन उप सचिव ने किया रामकृष्ण मिशन में वस्त्र वितरण

खबर - जयंत खांखरा
खेतड़ी-
खेतङी रामकृष्ण मिशन में आईटीसी कंपनी द्वाराविद्यार्थियों को वस्त्र वितरण कार्यक्रम मेंमुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के साथ दौरे पर आए मुख्यमंत्री कार्यालय में कार्यरत शासन उप सचिव भागचंद बधाल ने वस्त्र वितरण किया।इस मौके पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीईईओ रुपेंद्र सिंह शेखावत, विशिष्ट अतिथि बीएडकॉलेज के प्राचार्य राधेश्याम शर्मा,जय सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य राधेश्याम जांगीड़ उपस्थित रहे सर्वप्रथम आगंतुकों ने मिशन के सचिव आत्मनिष्ठ आनंद के साथ मां शारदा रामकृष्ण परमहंस और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमाओं पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किया।कार्यक्रम में खेत्री ब्लॉक के 721 छात्र छात्राओं को 2000 परिधान वितरित किए गए पिछले कई दिनों से क्षेत्र में रामकृष्ण मिशन द्वारा पुस्तक वितरण कार्यक्रम अलग-अलग गांव की शिक्षण संस्थाओं में जाकर किया जा रहा है जिसमें खेतड़ी और बवाना क्षेत्र के साथ शिक्षण संस्थाओं में 14500 प्रश्नों का वितरण किया जा चुका है।मंच संचालन अध्यापक रमाकांत वर्मा ने किया।कार्यक्रम में अध्यापिका पूजा मीणा मंजू सैनी प्रमोद शास्त्री तरुण कुमार अजय गुप्ता सहित सैकड़ों छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।