Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

कर्मचारी सामूहिक उपवास पर बैठे

खबर - अरुण मूंड
झुंझुनूं।
अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के प्रांतीय आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर स्थानीय कर्मचारी कलेक्ट्रेट पर संयोजक दुर्गाराम मोगा के नेतृत्व में सामूहिक उपवास पर बैठे। कर्मचारी नेता दुर्गाराम मोगा ने बताया कि 7वा वेतनमान जनवरी 2016 से नगद देने,  वेतन कटौती बंद करने, पे-मैट्रिकस केन्द्र के अनुरुप करने, पीपीपी मोड़ ठेका प्रथा बंद करने, निजीकरण पर तुरंत रोक लगाने, सुराज संकल्प यात्रा 2013 में किए गए वादे पूरे करने, बेरोजगारो को रोजगार देने,  अनेक विभागों में संविदा पर लगे कर्मचारियों को स्थाई किया जाने, रिक्त पदो पर भर्ती करवाने, विभागों का आकार नहीं घटाने, आंगनबाड़ी, आशा सहयोगिनी, साथिन आदि  के मांग पत्र पर वार्ता आयोजित कर समस्याओ का निदान किया जाने आदि मांगो को लेकर 48 घंटे का उपवास रखा गया। जिसमें मुख्य रूप से रामप्रताप डांगी, संतकुमार शर्मा, रामकरण जाखड़, बाबूलाल थालौड़, अनिल बाडेटिया मंत्री पशुपालन विभाग कर्मचारी संघ, विकास मील अध्यक्ष शिक्षक संघ रेसला, बनवारीलाल कस्वा, रामस्वरूप गजराज, विनोद कुमार शर्मा, प्रमोद कुमार नोडल सचिव राजस्थान पशुपालन कर्मचारी संघ, विरेन्द्रसिंह, उम्मेदसिंह कृष्णिया, धर्मपालसिंह डारा, रणधीरसिंह झाझडिय़ा, यूनस अली भाटी, राजेश अलवालिया, शिवप्रसाद मूंड अध्यक्ष शिक्षक संघ प्रगतिशील, कर्णसिंह मोडसरा, बलवानसिंह आदि कर्मचारियों ने भाग लिया। इसी दौरान अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति संयोजक दुर्गाराम मोगा, सह संयोजक नरेंद्र बाबल, प्रवक्ता अनिल बाडेटिया ने कर्मचारियों से संयुक्त बयान जारी कर अपील की है कि मंगलवार को वे कार्यालय में उपस्थित रहते हुए पेन डाऊन, टूल डाऊन हड़ताल पर रहें। साथ ही बुधवार को जिला मुख्यालय पर होने वाली विशाल रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लें। जिससे सरकार को कर्मचारियों की ताकत का अहसास हो। ये कर्मचारी आंदोलन मांगे पूरी नहीं होने तक जारी रहेगा।