Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सीएम के जनसंवाद कार्यक्रम में शिकायत के बाद हटाया अतिक्रमण

खबर - पवन शर्मा 
सूरजगढ़।  कस्बे के आरकेजेके बरासिया कॉलेज में दो दिन पूर्व हुए सीएम वसुंधरा राजे के जन संवाद कार्यक्रम में कोंग्रेसी विधायक श्रवण कुमार के परिजनों द्वारा घरडू की ढाणी में आम रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत के बाद मौके पर ही सीएम से मिले निर्देशों के बाद राजस्व विभाग ने तहसीलदार मांगेराम पूनिया के नेतृत्व में अतिक्रमियो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन लोगो के अतिक्रमण हटाये। तहसीलदार मांगेराम पूनिया ने जानकारी देते हुए बताया की छैलूराम भड़िया की ओर से सीएम वसुंधरा राजे के जन संवाद कार्यक्रम में घरडू की ढाणी के प्रचलित रास्ते में अतिक्रमण की शिकायत की थी जिसकी पालना में जगवीर पुत्र झिंडूराम जाट का शौचालय , दयानंद पुत्र गोकुलराम जाट की मेड़बंदी व बाढ़ और बनवारी पुत्र ध्यालराम जाट की दीवार को पुलिस जाब्ते की मौजूदगी में जेसीबी की सहायता से हटाकर संकरे किये गए प्रचलित रास्ते को 20 फ़ीट चौड़ाई का खुलवाया गया है।