Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

खेल एवं व्यवसाय में सफलता के लिए अच्छी रणनीति की आवश्यकता : राजीव पोदार

मुम्बई: मुम्बई के प्रतिष्ठित एवं सबसे प्राचीन वाणिज्य एवं इकोनोमिक्स काॅलेज सीडेनहम चर्चगेट, मुम्बई में द्वि-दिवसीय खेल महोत्सव 4 व 5 दिसम्बर 2017 को मनाया गया । यह खेल महोत्सव ‘‘स्पोर्टस जाम‘‘ के नाम से मषहूर है। स्पोर्टस जाम का आयोजन हर वर्ष दिसम्बर माह में प्रसिद्व हाॅकी खिलाडी स्वर्गीय मेजर ध्यान चन्द की यादगार किया जाता है। यह एक अन्तर महाविद्यालयी प्रतियोगिता है। जिसमें जूनियर काॅलेज से एम काॅम तक के विद्यार्थी भाग लेते है। जिसमें कैरम, शतरंज, टेबल टेनिस, डोजवाल, बाॅस्केटवाॅल, रिम फुटबाॅल, भारोतोलन जैसे इन्डोर और आउटडोर गेम खेले गये। इस कार्यक्रम का उद्घाटन इसी काॅलेज के अग्रणी छात्र और प्रसिद्व उद्योगपति पोदार इन्टरप्राइजेज, मुम्बई के प्रबन्ध निदेशक  राजीव पोदार ने किया।  राजीव पोदार ने अपने स्वंय के काॅलेज के दिनों का विवरण दिया और जीवन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला एवं खेल और व्यापार में एक जैसी समानता बताते हुए कहा कि दोनो को जीतने के लिए एक ही रणनीति की आवश्यकता  होती है और इसमें अच्छा प्रदर्षन करना होता है। श्री पोदार जी ने विद्यार्थियों को सबसे अच्छा प्रदर्शन  देने के लिए प्रोत्साहित किया और हमेषा जीतने के उद्देष्य से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। खेल निदेशक  डाॅ सोमित्र सावन्त ने मेहमानों का गर्मजोशी  से स्वागत किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डाॅ मनोज भिडे ने की।