खबर - राजेश वैष्णव
भारीजा में प्राण प्रतिष्ठा व भामाशाहों का किया सम्मान
दांतारामगढ़
(सीकर)। केन्द्रीय मंत्री सी.आर. चौधरी ने कहा कि सरकार सरकार बच्चों की
शिक्षा व युवाओं के रोजगार के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है ताकि ने
बच्चों के लिए दवाई,युवाओं के लिए कमाई व वृद्धो के लिए दवाई की व्यवस्था
हो सके। उन्होनें कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार हो या राज्य की वसुन्धरा
सरकार दोनों की आमजन व हर वर्ग की सेवा के लिए संकल्पित है।
केन्द्रीय
मंत्री रविवार को दांतारामगढ़ के भारीजा गांव में भैरूजी की प्राण
प्रतिष्ठा व भामाशाह सम्मान समारोह में बोले रहे थे। चौधरी ने की प्रवासी
बन्धु जग गांव आए तो यहां के लोगों को उनके बान बिनौरे निकालकर घर घर में
स्वागत सत्कार कर भोजन करवाना चाहिए ताकि उनकी अपनी माटी के प्रति लगाव और
गहरा होता जाए। उन्होनें कहा कि दान देने से धन घटता नहीं बल्कि बए़ता है।
सांसद सुमेधानन्द सरस्वती ने कहा कि कंजूस व्यक्ति को भगवान भी कुछ नहीं
देता जबकि जो व्यक्ति दान करता है,दीन हीन व जरूररतमंद की सेवा करता है
भगवान उसे उससे भी कई गुणा अधिक लौटाता है। शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के
अध्यक्ष हरीश कुमावत ने भामाशाहों को साधुवाद देते हुए उनके विकास की
कामना। उन्होनें कहा कि भगवान उनको व्यापार में वृद्धि देता रहे और वे
विकास को गति प्रदान करते रहे।
सम्मान
समारोह में भामाशाह कैलाशचंद व संदीप अग्रवाल के साथ ही मंदिर व अन्य जगह
सहयोग करनें वाले प्रवासी भामाशाहों को केन्द्रीय मंत्री ने सम्मानित
किया।समारोह में प्रधान अशोक जाखड़, उपप्रधान बंसत कुमावत, जिला परिषद
सदस्य सुरेश शर्मा, पूर्व जिला परिषद सदस्य एडवोकेट राजेश चेजारा, भाजपा
मण्डल अध्यक्ष ओमप्रकाश स्वामी,जयसिंह सुरेरा सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद
थे। प्रारम्भ में कैलाशचंद अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, सरपंच नरेन्द्र गुर्जर,
राजेन्द्रसिंह, रामलाल व श्यामलाल टेलर आदि ने अतिथियों का माल्यार्पण व
साफा पहनाकर स्वागत किया।
