Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

प्रभात फेरी के साथ विरासत दिवस का हुआ शुभारंभ

खबर -  जयंत खांखरा
खेतड़ी
-कस्बे में मनाए जा रहे विरासत दिवस का शुभारंभ स्कूली बच्चों की प्रभात फेरी के साथ प्रारंभ हुआ।स्वामी विवेकानंद और राजा अजीत सिंह से जुड़ी यादों को ताजा करने के लिए कस्बे में सातवां विरासत दिवस मनाया जा रहा है इस उपलक्ष पर स्वामी विवेकानंद और राजा अजीत सिंह की प्रतिमा लगी झांकी सजाई गईमंगलवार सुबह हुई हल्की बारिश और मावठ भी स्कूली बच्चों के जोश और जुनून को नहीं रोक पाई प्रभात फेरी में शारदा शिशु विहार, कानोडिया पब्लिक स्कूल ,राज महर्षि  माध्यमिक विद्यालय,वीबीएन शिक्षण संस्थान,बाल विद्या आश्रम, विवेकानंद पब्लिक स्कूल, शारदा सिलाई केंद्र, स्वामी अखंडानंद कंप्यूटर सेंटर, राजकीय आईटीआई खेतड़ी के सैकड़ों विद्यार्थियों ने स्वामी विवेकानंद और राजा अजीत सिंह के नारे लगाए सर्वप्रथम मिशन के सचिव आत्मनिष्ठानंद महाराज नगर पालिका चेयरमैन उमराव सिंह ने प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया कस्बे के मुख्य बस स्टैंड अंबे मार्केट सब्जी मंडी करोल बाजार अजीत हॉस्पिटल होते हुए वापस प्रभात फेरी मुख्य बस स्टैंड पर पहुंची इस मौके पर पंचायत समिति प्रधान मनीषा गुर्जर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद ने सनातन धर्म का पूरे विश्व में प्रचार किया था यदि हम सभी उनकी बातों को जीवन में ग्रहण करें तो खेतड़ी का हर विद्यार्थी विवेकानंद जैसा बन सकता हैं।नगर पालिका चेयरमैन उमराव सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह प्रभु श्री राम का लंका विजय के बाद अयोध्या वासियों ने स्वागत किया था कुछ उसी तरह 12 दिसंबर को खेतड़ी वासियों ने 40 मणदेशीघीके दीए जलाकर स्वागत किया था।स्वामीआत्मा निष्ठानंद महाराज ने स्वागत भाषण देते हुए कहां किविद्यार्थियों का उत्साह देखकर बहुत अच्छा लगा यदि विद्यार्थी इसी तरह स्वामी विवेकानंद के पदचिन्हों पर चलकर आगे बढ़ते रहे तो भारत देश एक बार फिर से सोने की चिड़िया कहलायेगाइस मौके पर प्रदीप सुरोलिया, निर्भर रामशास्त्री ,पवन शर्मा, वालंटियर अध्यक्ष नरेश वर्मा ,मुकेश कुमार, तरुण, कृष्ण कुमार,रूड़ा राम, अजय गुप्ता, राजेंद्र यादव सहित कई लोग उपस्थित रहे।विरासत दिवस के उपलक्ष पर दिनभर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें दोपहर 4:00 बजे राजकीय अजीत अस्पताल के पासराजा अजीत सिंह के स्वरूप द्वारा स्वामी विवेकानंद के स्वरूप का स्वागत किया जाएगा और उन्हें बग्गी में बैठाकर लाया जाएगा यही दृश्य 12 दिसंबर 18 सौ 97 को हुआ था उसकी याद ताजा करने के लिए यह विरासत दिवस मनाया जाता है।शाम 7:00 बजे पन्ना सागर तालाब पर संगीत नाटक कला अकादमी जोधपुर द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएगी।