Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

राष्ट्रीय लोक अदालत ने तीन घरों को किया रोशन

खबर - जयंत खांखरा
अलग अलग रह रहे परिवारों का करवाया पुर्नमिलाप
चारावास, किशनपुरा व जसरापुर के दंपत्तियों का करवाया पुनर्मिलन
एडीजे विजय सिंह सिंवरकी राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ समझौता
खेतड़ी - खे
तड़ी की राष्ट्रीय लोक अदालत में तीन घरों को फिर आबाद कर दिया है शनिवार को लगी एडीजेकोर्ट के विजय सिंह सिंवर की अध्यक्षता में लगी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें तीन परिवारों का दहेज को लेकर मामला चल रहा था जिस पर समझोता करवाते हुए कोर्ट परिसर में ही माला पहनाकर पुनर्मिलन करवाया गया। पहले मामले में चनाना की कविता व वीरेंद्र चारावास, दूसरे में सुशीला मानोता के साथ अनिल किशनपुरा तथा तीसरे में ज्योति रामपुरा बेरी व जसरापुर के कुलदीप का पुनर्मिलन करवाया गया। एडीजे विजय सिंह सिंवर की समझाईस के बाद इनका आपस में समझोता करवाया और माला पहनाकर आपस में पुनर्मिलन हुआ। कोर्ट परिसर में बड़ी संख्या में वकील व जज इस पुनर्मिलन के साक्षी रहे। तालुका विधिक सेवा समिति के सचिव अभिजीत स्वामी ने भी इन पुनर्मिलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इस मौके पर एसीजेएम मनोज कुमार मीणा,  ज्ञानेंद्र सिंहबारअध्यक्ष हवासिंह बबेरवाल, एडवोकेट संजय शुरूलिया, एडवोकेट विश्वनाथ अग्रवाल एडवोकेटपाबूदान सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।