Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

13 तारीख को लेकर प्रदेश महामन्त्री अभिषेक मटोरिया ने भी नवलगढ़ में कार्यकर्ताओं की ली बैठक

नवलगढ़ - 13 दिस को झुंझुनू में प्रस्तावित मुख्यमंत्री की आम सभा को लेकर आज भाजपा प्रदेश महामन्त्री अभिषेक मटोरिया ने नवलगढ़ विधानसभा के कार्यकर्ताओ की बैठक बावड़ी गेट स्थीत मिठुका धर्मशाला में ली । कार्यकर्ताओ ने माला पहनाकर महामन्त्री का स्वागत किया । बैठक में नवलगढ़ प्रभारी यू आई टी चेयरमैन हरिराम रणवा ने अपने विचार रखते हुए कहा की पार्टी के नाते हमारी एक पहचान है और आज जब मुख्यमंत्री हमारे बीच आ रही है तो हम सभी एकजुट होकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में झुंझुनू पहुंचे । भाजपा प्रदेश महामन्त्री अभिषेक मटोरिया ने कार्यकर्ताओ से कहा की मुख्यमंत्री की यह सभा झुंझुनू जिले को बड़ी सौगाते देने वाली होगी । यशस्वी मुख्यमंत्री का एक ही उद्देशय है की हर आम व्यक्ति सरकार की भरपूर योजनाओ का लाभ ले सके साथ ही 457 शहीद परिवारो को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जायेगा इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता हर बूथ से सभा में पहुंचे और हर बूथ से 30 कार्यकर्ता वँहा जाये ऐसी योजना बनाई जाये । बैठक में भाजपा नेता ओमेन्द्र चारण , जिला उपाध्यक्ष महेश चौधुरी , समाजसेवी गिरधारी इन्दौरिया , भाजपा नेता विष्णुकांत रुथला, भाजपा नेता भवानीशंकर शर्मा , पूर्व विधायक प्रतिभा सिंह , पूर्व मण्डल अध्यक्ष योगेन्द्र मिश्रा व महावीर सिंह शेखवात , प.स.सदस्य रवि सैनी  विनीत घोड़ेला , अल्पसंख्यक मोर्चा महामन्त्री नदीम भाटी , मण्डल अध्यक्ष जयंती बील , ओ.बी.सी मोर्चा अध्यक्ष भानुप्रकाश छापोला , पूर्व महामन्त्री कृष्णगोपाल जोशी, विकेश रॉयल , प्रकाश महण , लीलाधर खेदड़ , महेश पसोरिया सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।