Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

पोदार काॅलेज के एन एस एस इकाई ने किया रक्तदान

नवलगढ: दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट द्वारा संचालित सेठ जी. बी. पोदार काॅलेज नवलगढ की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वधान में  5 दिसम्बर को  जांगिड अस्पताल  में रक्तदान शिविर  का आयोजन किया गया। जिसमें पोदार काॅलेज उप प्राचार्य, राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी, व्याख्याताओं और विद्यार्थियों से भाग लिया। इस रक्तदान शिविर  में 40 यूनिट रक्त संग्रहीत किया। दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट के चेयरमैन कांतिकुमार आर पोदार व पोदार ट्रस्ट की ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार  ने रक्तदान करने वाले समस्त विद्यार्थियों एवं स्टाफ को इस पुनीत कार्य के लिए बधाई प्रेषित की।