बीकानेर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में राहुल गांधी के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा पर देहात कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस और मजबूत होगी साथ ही वरिष्ठ नेताओं के निर्देशन में युवाओं को भी अधिक जिममेदारी से कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी जिस तरह से देश के युवा वर्ग के बीच लोकप्रिय हो रहे है जिस तरीके से आमजन के मुदो पर केंद्र सरकार को घेरने का प्रयास कर रहे है उससे यह तय है कि देश राहुल गांधी के साथ उनके नेतृत्व में चलने को तैयार है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के कुशल नेतृत्व क्षमता और अनूठी कार्यशैली से कांग्रेस पार्टी सफलता की नई ऊंचाइयों को तय करेगी। उन्होंने कहा कि गांधी के निर्वाचन से युवाओं को नई ऊर्जा मिलेगी तथा पार्टी को सम्बल मिलेगा।
- Home-icon
- Rajasthan
- _Division संभाग
- __Jaipur Division
- __Jodhpur Division
- __Bikaner Division
- __Ajmer Division
- __Udaipur Division
- __Bharatpur Division
- __Kota Division
- __Sikar Division
- __Pali Division
- __Banswara Division
- _Business
- _Entertainment
- _SiteMap
- _Error Page
- Politics
- Video
- _Rajsamachar Youtube Chaneel
- Crime News
