Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सेवारत चिकित्सकों के पक्ष में आए राजपूत युवा सभा के कार्यकर्ता

खबर - जयंत खांखरा
खेतड़ी -अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ तथा सरकार के बीच चल रही खींचतानमें अब राजपूत युवा सभा के कार्यकर्ता सेवारत चिकित्सक संघ के पक्ष में आ गए हैं। मंगलवार को राजपूत युवा सभा के अध्यक्ष हरि ओम सिंह उसरिया,उपाध्यक्ष सुरेंद्र फौजी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता सरकार और चिकित्सा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राजकीय अजीत अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में सेवारत चिकित्सक संघ के डॉक्टर अस्पताल परिसर में ही टेंट लगाकर मरीजों का उपचार कर रहे थे।इस पूरे मामले में एक प्रतिनिधिमंडल सेवारत चिकित्सक संघ के डॉक्टरों से मिला और उनकी मांगों के बारे में जानकारी ली।इस मौके पर मीडिया से रुबरु होते हुए हरि ओम सिंह ने बताया कि चिकित्सकों की 33 सूत्रीय मांगे हैं जिस पर सरकार से वार्ता में सहमति तो बन गई थी लेकिन अभी तक एक भी मांग मानी नहीं गई है, जिसमें एक मांग तो मरीजों के हित में भी है जो है एकल पारी में अस्पताल का संचालन इससे मरीजों को ही फायदा होगा क्योंकि कोई मरीज सुबह आकर जांच कराने आता है और दोपहर में उसे जांच मिलती है इसके बाद शाम को जब डॉक्टर लंच के बाद अस्पताल में आते हैं तब उस मरीज को देखते हैं ऐसे में मरीज का पूरा दिन खराब हो जाता है। तो क्यों नहीं सरकार इनकी मांगे मानती है।उपाध्यक्ष सुरेंद्र फौजी ने बताया कि महिला चिकित्सक भी मरीजों को बाहर ही देख रही है गर्भवती महिलाएं भी बाहर ही उपचार कर रही है जो कि गलत है मरीजों को इससे काफी परेशानी हो रही है। राजपूत युवा संघ के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि चिकित्सकों की मांगे नहीं मानी गई तो समाज के लोग बढ़ आंदोलन करेंगे।इस मौके पर अमित सिंह गौतमनेहरा दीपेंद्र कुमावत मिंटू सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।