Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

अब स्वयं सहायता समूह भी जुटे स्वच्छता अभियान में

खबर - जितेश सोनी
चूरू।
स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 मंे चूरू शहर को अव्वल पायेदान पर लाने के लिए चूरू नगरपरिषद की मुहिम अब ओर तेज होती जा रही है और इसके लिए नित नये नवाचार भी अमल में लाये जा रहे है, यहा नगरपरिषद सभाकक्ष में सोमवार को आयुक्त भंवर लाल सोनी की अध्यक्षता मे हुयी बैठक में शहर में इस अभियान को गति देने के लिए स्वयं सहायता समूह वार्ड-वार्ड घर-घर जाकर महिलओं को स्वच्छता अभियान में जोडते हुए उन्हे स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का काम करेगी। उन्होने बताया कि स्वयं सहायता समूह परिषद महिला कर्मचारियों एवं महिला स्वच्छता दूत के साथ लोगो को स्वच्छता एप, सार्वजनिक शौचालय एवं घर-घर बनने वाले शौचालयों के बारे में जानकारी दे और उन्हे खुले में शौच नही जाने के लिए प्रेरित करें, उन्हे यह भी निर्देष दिये गये की जिन घरों में अब तक शौचालय नही बनाये गये है उनकी मौके पर ही फार्म भरवाकर सूची तैयार करे ताकि तत्काल उनके यहा शोचालय की राषि स्वीकृत की जा सकें। विभिन्न महिला सामाजिका संगठनो से भी संपर्क कर उनके साथ बैठके कर उन्हे भी स्वच्छता के प्रति जागरूकता का माहौल बनाने में सहयोग की अपील करेगी। ताकि स्वच्छ सर्वेक्षण में चूरू भी सभी के सहयोग से अव्वल स्थान पर आ सके। स्वच्छता प्रभारी दिनेष कुमार एवं स्वयं सहायता समूह के जिला प्रबन्धक  विक्रम सिंह तंवर ने बताया कि शहर में महिला सहायता समूह लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का कार्य करेगें।