Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

बिसाऊ में शटर बन्द , धारा 144 लागू ,स्थिति नियंत्रण मे

खबर - मनोज मिश्रा
बिसाऊः-..
.बिसाऊ  मे गौशाला की सम्पति कि दीवार को तोडे जाने एवं ठेकेदार के दो ट्रेक्टर मय जेसीबी एवं सिमेन्ट मिक्सर  को जलाये जाने पर तनाव और बढ गया जिसे देखते हुए एसपी मनीष अग्रवाल ने पुलिस अधिकारियो के साथ फ्लैगमार्च किया। सांय 4 बजे जिला कलेक्टर दिनेश  यादव ने बिसाऊ पॅहुच कर मामले की जानकारी ली और शांति  बनाये रखने की अपील की। दोनो पक्षो की बैठक लीगई। जिसमे गौषाला की गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाने तथा नये सिरे से नपती का निर्णय लियागया। तनावपूर्ण स्थिति  को देखते हुए बिसाऊ मे आने वाले सभी रास्तो पर नाका बन्दी करवादी गई। पूरीरात भर पूरा प्रशासन  ने बिसाऊ मे रात्री गुजारी व्यापरियो ने अनिश्चित  कालीन बाजार बन्द किे लिए हडताल का निर्णय किया है। पूरा बिसाऊ छावनी  मे तबदील होगया है।