खबर - पवन दाधीच
दुर्घटना में युवक की मौत
खिरोड़- बसावा गांव के निकट धोळी डूंगरी के पास शुक्रवार सुबह बाइक सवार दो युवकों को एक सवारी गाड़ी की अक्कर लगने से एक युवक की मौत हो गई और दूसरे युवक को चोट लगी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार खिरोड़ निवासी रविकुमार पुत्र औंकारमल मेघवाल और तुलसीराम मेघवाल खिरोड़ से चोढ़ाणी जा रहे कि रास्ते में धोळरी डूंगरी के पास से गुजर रही एक सवारी गाड़ी चालक ने बाइ को टक्कर मार दी। गाड़ी इतनी तेज गति से थी कि गाड़ी की टक्कर लगने से बाइक पर पिछे बैठे युवक रवि कुमार 16 की मौत हो गई और बाइक चालक तुलसीराम को चोट लगी जिसको प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। ग्रामीणों ने नवलगढ़ पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया और मृतक युवक का पोस्टमार्टम नवलगढ़ सीएचसी में करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सवारी गाड़ी नं.एएस०२-इ-२६५६ बताए गए है और गाड़ी चालक भाग गया। मृतक युवक के चाचा खिरोड़ निवासी फूलचंद मेघवाल ने नवलगढ़ थाने में अज्ञात चालक के खिलाफी भतीजे रविकुमार को टक्कर देकर मारने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।