Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

पेशी पर लाये कैदी पर हुइ फाइरिंग से शहर में फेली सनसनी

खबर - जीतेन्द्र वर्मा
युवको ने किये 12 से ज्यादा फायर
फायरिंग में कैदी राकेश हुआ घायल
बून्दी/दबलाना । हरियाणा से पेशी पर लाये कैदी पर बाइक सवार युवको ने भरी अदालत में  किया फायर। अदालत में पुलिस सुरक्षा के बीच कैदी पर हुऐ हमले से चारो और हडकम फेल गई। दिन दहाडे पुलिस के सामने गोलियाॅ चला कर फाइरिंग करने वाले फरार हो गऐ। कैदी राकेश कुमार को हरियाणा से बून्दी न्यायालय में पेश करना था जिसके चलते पेशी पर लेजाते वक्त अनजान युवको ने फायर कर दिया। जिससे कैदी राकेश कुमार घायल हो गया है। राकेश कुमार को जिला अस्पताल में कराया भर्ती करवाया गया जहां हालत गम्भीर होने पर कोटा रैफर कर दिया। राकेश के दो गोलीयाॅ कधे और पैर में लगी है। फायर करने वाले युवको की तलाश में बून्दी पुलिस ने नाकाबंदी कर छानबीन शुरू कर दी है। एस पी आदर्श सिधु ने मौके पर पहुचकर सारे धटना क्रम का जायजा लिया। पुलिस को मौके से गोली के कुछ खोल व गाड़ी के कागजाद बरामद हुऐ है ।जिसके आधार पर आरोपियों कि तलाश कि जा रहा है। राकेश जमीन व अपहरण के मामले से जुड़ा हुआ है इसलिए प्रथम दृष्टिया मामला आपसी रंजीश और गैंगवार से जुडा लग रहा है। हमलावर दिन दहाडे भीड भाड वाले इलाके से गोलीया चला कर पैदल चलते हुऐ रोड तक आये और पहले से बाहर खडे मोटरसाईकिल सवार के साथ फरार हो गए । इस घटनाक्रम ने बून्दी में लोगो की सुरक्षा के प्रति पुलिस की मुस्तेदी और कार्यप्रणाली पर सवालीया निशान लगा दिया है।
यह था मामला
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 नवम्बर 2015 को फरियादी सुभाष पिता नेकीराम जाति रोड मराठा निवासी बडगाव ने दबलाना थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि कुलदीप सिंह पिता अमरसिंह जाति रोड मराठा निवासी मुरकी थाना पीलू खेडा पानीपत हरियाणा व अन्य लोगा फरियादी के घर पर आये और जमीन खरीदने के बारे में बात की ।बाद में फरियादी का भाई रणवीर सिंह इन लोगो को जमीन दिखाने गया तो ये लोग फरियादी के भाई रणवीर का अपहरण कर ले गये ।पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर नौ लोगो के विरूद्ध धारा 365,34 आई पी सी में मामला दर्ज कर आठ लोगो को तो पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था तथा आज फायरिंग भें घायल हुये कैदी राकेश उर्फ पप्पू उर्फ राधेश्याम पिता बलराम जाति जाट निवासी शिवाह थाना चान्दनी बाग पानीपत हरियाणा को 04 अक्टूबर 2017 को दबलाना पुलिस ने पानीपत से गिरफ्तार किया था ।ज्ञातव्य रहे कि बाद में अपने निजी कार्य से हरियाणा गये फरियादी सुभाष पिता नेकीराम की हरियाणा में सरेआम हत्या कर दी थी ।