खबर - अरुण मूंड
बाजौर ने पीले चावल बांटकर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में आने का दिया न्यौता
झुंझुनूं। राज्य सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर ने सोमवार को झुंझुनंू शहर के गांधी पार्क पहुंचकर वहां दुकानदारों, व्यसायकों और मोची तथा फूलवालों तक को मुख्यमंत्री के 13 दिसंबर को झुंझुनूं में आयोजित कार्यक्रम में पीले चावल बांटकर आने का न्यौता दिया। उन्होंंने कहा कि यह झुंझुनंू जिले के लिए गौरव की बात हैं कि मुख्यमंत्री द्वारा चार साल पूर्ण होने का कार्यक्रम झुंझुनू में पहली बार किसी जिला मुख्यालय पर आयोजित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जिलेवासियों को चाहिए कि वे अधिकाधिक संख्या में इस कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी भागीरदारी तय करें। बाजौर ने बताया कि देश में वसुंधरा राजे देश में पहली मुख्यमंत्री होंगी, जो 1999 से पहले शहीद होने वाले शहीदों की वीरांगनाओं एवं उनके आश्रितों तथा गौरव सैनानियों के लिए विशेष पैकेज की घोषणा करेंगी। उन्होंने बताया कि 1999 के बाद के सभी शहीदों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा पैकेज दिए गए हैं। लेकिन अभी तक 1962, 1965 और 1971 के अलावा अन्य युद्धों में शहीद हुए जवानों की ना तो पार्थिव देह उनके घर तक आई और ना ही उन्हें कोई विशेष पैकेज दिया गया। उन्होंने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने ही शहीदों के पार्थिव देह उनके घर तक पहुंचाने और उनके आश्रितों को विशेष पैकेज देने की शुरूआत की थी। बाजौर ने बताया कि वीरांगनाओं एवं गौरव सैनानियों के सम्मान समारोह और वर्तमान सरकार के चार साल पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित होने वाले इस राज्यस्तरीय समारोह में स्वर्ण जयंति स्टेडियम पर एक लाख से अधिक लोगों के आने की संभावना हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री बुधवार को दोपहर सवा 12 बजे झुंझुनंू पहुंचेगी। इस सभा के लिए प्रभारी नियुक्त: राज्य सैनिक कल्याण सलाहकार समिति अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर झुंझुनूं संसदीय क्षेत्र के आठ विधानसभा क्षेत्रों के लिए आठ प्रभारी अधिकारी लगाए गए हैं। नवलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए यूआईटी के चैयरमेन हरीराम रणवा और महामंत्री अभिषेक मटोरिया को प्रभारी बनाया गया हैं। जबकि उदयपुरवाटी के लिए सीकर विधायक रतन जलधारी को, मंडावा के लिए संसदीय सचिव डॉ. कैलाश वर्मा, पिलानी के लिए जिले के प्रभारी मंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी को, खेतड़ी के लिए जिला भाजपा अध्यक्ष राजीव सिंह शेखावत को, झुंझुनूं के लिए सार्वजनिक निर्माण मंत्री यूनुस खान व फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री बंशीधर बाजिया को प्रभारी बनाया गया हैं। संपूर्ण वाहन व्यवस्था के प्रभारी भाजपा के पूर्व महामंत्री सरजीत चौधरी होंगे। प्रेमसिंह बाजौर संपूर्ण संसदीय क्षेत्र के प्रभारी रहेंगे।
व्यवस्थाओं का लिया जायजा:-
प्रेमसिंह बाजौर एवं यूआईटी चैयरमेन हरीराम रणवा तथा सीकर विधायक रतन जलधारी, विश्वम्भर पूनियां, सभापति सुदेश अहलावत, वार्ड पार्षद कुलदीप पूनियां, महिपाल नूनियां, अलसीसर प्रधान गिरधारीलाल खीचड़ तथा अन्य कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मुख्यमंत्री की यात्रा के लिए सभा स्थल स्वर्ण जंयती स्टेडियम आदि स्थानों तथा पार्किग व्यवस्था और वाहनों के आगमन के लिए स्थापित किए जाने वाले बूथ आदि की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।