Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

गाडराटा ग्राम में ढाबे पर फायरिंग करने वाला आरोपी विक्रम गिरफ्तार

खबर - जयंत खांखरा
खेतड़ी-उपखंड के गाडराटा ग्राममें ढाबे पर फायरिंग करने के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है थानाधिकारी हरदयाल सिंह ने बताया किलालचंद्रपुत्रखेताराम निवासी बटियाला तनगाडराडा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि मेरा भाई रतन सैनी घुमरिया क्रेशरों के पास खाने का होटल चला रहा था तभी दिनांक 24-अक्टूबर-2017 को सांयकाल तकरीबन 6:00 बजे सफेद रंग की कंपरगाड़ी में भैरू गुर्जर, इंद्राज गुर्जर, लीलाराम छोटूराम वह 8,10 अन्य लोग हथियारों से लैस होकर होटल पर आए और मेरे भाई को जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर फायर किया और लाठियों तथा सरियों से मारपीट की उक्त लोगों  ने मारपीट करने के बाद गल्ले में रखे 9800 रुपए भी लूट लिए तथा मेरे भाई को कंपरगाड़ी में डालकर अपहरण करके राठौड़ क्रेसर के पास पटक कर चले गए। इस पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल के दिशा निर्देश पर मामले को गंभीरता से लेकर थाना अधिकारी हरदयाल सिंह,अंकेश कुमार, बाबई चौकी इंचार्ज भीम सिंह , हेड कांस्टेबल हरिराम, अजीत सिंह की अलग-अलग टीम गठित  कर तलाशी अभियान शुरु किया गया जिस पर 4 दिसंबर 2017 को थाना अधिकारी हरदयाल सिंह मय जाब्ते  दबिश देकर आरोपी विक्रम उर्फ विक्की पुत्र हनुमान उम्र 22 वर्ष निवासी ढाणी भोपालातनखोहकोभुदोली शराब के ठेके में छिपे हुए को गिरफ्तार किया आरोपी से वारदात में काम में लिए गए हथियार व साथियों के बारे मेंपुछताछकी जा रही है जिनसे और भी कई वारदातें खुलने की संभावना है ।