Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

अतिक्रमण व जाम से मिलेगी निजात

खबर - नरेंद्र स्वामी
सीएलजी बैठक में लिया निर्णय
सिंघाना.
बाजार में होने वाले अवैध अतिक्रमण व भारी वाहनों से लगने वाले जाम से जल्द ही निजात मिलेगी यह निर्णय मंगलवार को पुलिस थाने में आयोजित सीएलजी सदस्यों व व्यापार मंडल की संयुक्त सीएलजी बैठक के दौरान लिया गया। बैठक की अध्यक्षता थानाधिकारी सज्जन सिंह नेहरा ने की बैठक के दौरान व्यापारियों ने आए दिन होने वाली चोरियों को रोकने के लिए बाजार में सीसीटीवी कैमरे लगाने का आग्रह किया वहीं बाजार को सुबह दस बजे से सांय पांच बजे तक नो एंट्री जोन घोषित करने की बात भी कही। बाजार में पानी की किल्लत को देखते हुए थाना परिसर के पास जर्जर हालत में पड़़ी प्याऊ की मरम्मत करवाने का आश्वासन भी दिया गया। इस मौके पर पूर्व सरपंच ओमप्रकाश गुप्ता, पूर्व सरपंच महावीर शर्मा, उप सरपंच नरेश गुप्ता, विजय पांडे, राजेश जैदिया सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।