खबर - पवन शर्मा
सूरजगढ । पंचायत समिति के काजड़ा गांव में शनिवार को सूरजगढ से कांग्रेसी विधायक श्रवण कुमार का ग्रामीणों कि ओर से अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष चिरंजीलाल कुमावत ने की। विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति के पूर्व प्रधान शेर सिंह नेहरा,यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष मनफूल डैला और धर्मपाल गाँधी मौजूद थे। अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक श्रवण कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार झूठे वादे कर जनता को गुमराह करने वाली सरकार है। भाजपा सरकार ने किसानो और युवा वर्ग के साथ कर्मचारी वर्ग को भी परेशान किया है। भाजपा ने सभी वर्गों का जमकर शोशण किया है। चार साल तक तो जनता की सुध नहीं ली अब चुनाव नजदीक आने के साथ इस सूबे की मुखिया और मंत्री अब जनता की झूठी सुध ले रहे है। श्रवण कुमार ने कहा की जनता अब भाजपा नेताओ के बहकावे में नहीं आएगी आने वाले चुनावों में वह इसका जवाब देगी। कार्यक्रम का संचालन शिक्षाविद मंनजीत सिंह तंवर ने किया। इस मौके पर पूर्व सरपंच शांति देवी यादव ,कैलाश नागवान ,मांगेलाल सैनी, हवासिह बुडानियां, दलिप बुडानिया,शशिकांत नागवान, घडसीराम शर्मा, मातादीन यादव,शायर सिंह शेखावत ,राजेंद्र गुजर,अशोक कुमार स्वामी, वैध जयप्रकाश स्वामी सहित अन्य लोग मौजूद थे।