Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

निशि शर्मा ने आईपीसीसी परीक्षा में पाई सफलता

खबर - पवन शर्मा
सूरजगढ़।  कस्बे के बड़े राजनैतिक परिवार से तालुक रखने वाली निशि शर्मा ने शिक्षा के क्षेत्र में अलग मुकाम हासिल करते हुए आईपीसीसी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर परिवार का नाम रोशन किया है। पूर्व पालिकाध्यक्ष स्व:रिछपाल शर्मा की पड़ौती और पूर्व पालिकाध्यक्ष सुरेश शर्मा के पुत्र संजय की मझली बिटिया निशि शर्मा ने रविवार को घोषित हुए आईपीसीसी के एग्जाम को पास कर परिवार का नाम रोशन किया है। निशि शर्मा के पास होने की सूचना मिलने पर कस्बे के राजनैतिक व आम लोगो ने पूर्व पालिकाध्यक्ष सुरेश शर्मा के आवास पर पहुंचकर सुरेश शर्मा ,सिलोचना देवी व लाड़ली निशि को बधाई दी। प्रधान शुभाष पूनिया ,पालिकाध्यक्ष सुरेंद्र चेतीवाल ,पूर्व पालिका उपाध्यक्ष जगमोहन शर्मा ,संतोष खंडेलवाल ,पार्षद रुकमानंद सैनी ,पार्षद डॉ जीएल मौर्य ,रणधीर सिंह ,मातादिन जांगिड़ ,श्याम भक्त हजारीलाल सैनी ,नरेंद्र शेखावत ,मोतीलाल बासिया ,रोहिताश आसलवासिया ,रमेश शर्मा ,डॉ तपन घोष ,महेंद्र शर्मा ,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बलबीर राव ,पवन शर्मा ,भूपेश शर्मा ,हवासिंह शर्मा  ,लक्ष्मीकांत शर्मा ,विरेंद्र गुप्ता सहित अन्य लोगो ने निशि को बधाई दी।