Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

भाजपा नेता सुरेंद्र अहलावत के जन्मदिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन

खबर - पवन शर्मा
सूरजगढ़
। भाजपा नेता और सूरजगढ़ विधानसभा के लिए भाजपा की दावेदारी जता  रहे भाजपा नेता सुरेंद्र अहलावत के जन्मदिवस के अवसर पर शुक्रवार को कस्बे और ग्रामीण इलाको में विभिन्न आयोजन किये गए। सांसद आवास पर भाजपा नेता सुरेंद्र अहलावत को जन्मदिवस की बधाई देने वालो लोगो का जमावड़ा रहा। भाजपा नगर मंडल कि ओर से पूर्व पालिकाध्यक्ष और सहवृत सदस्य नरेश वर्मा के नेतृत्व नगरपालिका पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें बधाई देते हुए केक भी काटा। इस मौके पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुरेन्द्र चैहान, पार्षद राकेश नांदवाला ,पार्षद रुकमानंद सैनी ,पूर्व पालिकाध्यक्ष पार्वती देवी ,सहवृत सदस्य राजेंद्र शर्मा ,राजेंद्र सौंकरिया ,भाजयुमो नगर अध्यक्ष संदीप शर्मा ,पूर्व पार्षद रामस्वरूप जागिड़,संतोष कुमावत ,राजपाल चौधरी, सत्यवीर धींवा,सज्जन जागिड़,उम्मेद कुमावत,अर्जुन सैनी, अजय लुणायच,विकास पुनियां,नविन भड़िया, विनोद शर्मा,कृष्ण सैनी,प्रवीण बसेरा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। वही बडसरी का बास गांव में सुरेन्द्र अहलावत के जन्मदिवस पर कार्यकर्ताओ द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर  सुरेन्द्र अहलावत द्वारा 21 किलो का केक काटा गया और हरियाणा के कलाकारो द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। इस मौके पर अनिल गजराज ,सुरेन्द्र चैहान,चरण सिंह,अजय लुणायच  , होशियार सिंह ,मालाराम पूर्व सरंपच, विजेन्द्र भास्कर, कृष्ण यादव, नरोतम गजराज, गुगनराम मेधवाल,नंदलाल योगी सहित अन्य लोग मौजूद थे।