गुरुवार, 31 मई 2018

भाजपा सरकार ने विकास में किया भेदभाव : डाॅ. शर्मा

खबर - स्वप्निल सक्सेना 
जेजूसर में विधायक डाॅ. शर्मा ने किया समस्याओं का निस्तारण
नवलगढ़:- आपका विधायक आपके गाँव अभियान के तीसरे चरण के तीसरे दिन जेजूसर में जनसुनवाई शिविर लगाया गया। विधायक डाॅ. राजकुमार शर्मा ने जेजूसर स्थित अटल सेवा केंद्र में आमजन के अभाव-अभियोग सुने तथा मौके पर समस्याओं का निस्तारण किया। ग्रामीणों ने विधायक को आश्वस्त किया कि पिछले साढ़े नौ साल में हुए विकास की बदौलत गांव में ग्रामीण स्तर की सभी सुविधाएं मौजूद हैं। इससे पहले जेजूसर पहुंचने पर ग्रामीणों ने विधायक डाॅ. राजकुमार शर्मा का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान जिला परिषद् सदस्य दिनेश सुण्डा भी मौजूद रहे। विधायक डाॅ. शर्मा को घोड़ी पर बिठाकर ग्रामीण डीजे के साथ अटल सेवा केंद्र पहुंचे। केंद्र में गांव के सैकड़ों युवाओं व बुजुर्गों ने विधायक डाॅ. राजकुमार शर्मा का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। सरपंच दिनेश ऐचरा ने ग्राम पंचायत की ओर से विधायक का स्वागत किया तथा गांव से जुड़ी समस्याओं के बारे में जानकारी दी। विधायक डाॅ. शर्मा ने कहा कि पूरे प्रदेश में हर तबका सरकार से दुखी है। वर्तमान भाजपा सरकार ने प्रदेश में विकास के नाम पर आमजन के साथ छलावा किया है। किसान वर्ग की भावनाओं पर इस सरकार ने कुठाराघात किया है। प्रदेश की जनता आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा को सबक सिखाएगी। इस मौके पर उपसरपंच अमरचंद, पूर्व सरपंच सुरेश कुमार, भैराराम सोहू, आशाराम ऐचरा, नेमीचंद, रामनाथ ऐचरा, केदारमल शर्मा, राजपालसिंह, जगदीश ऐचरा, जयनारायण, ताराचंद ऐचरा, प्रभुदयाल झाझड़िया, निवास ऐचरा, शीशराम खैरवा, सुभाष मूण्ड, सुभाष झाझड़िया आदि मौजूद थे।

Share This