शनिवार, 12 मई 2018

कॉलेज जाते हुए रोडवेज बस से गिरी छात्रा ,डॉक्टरों ने किया रैफर

खबर - जयंत खांखरा 
खेतड़ी -खेतडी के राजोता के पास रोडवेज बस से उतरते समय एक छात्रा घायल हो गई। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह खेतड़ी से दिल्ली जा रही खेतड़ी आधार की रोडवेज बस में खेतडी के वार्ड न 4 की  छात्रा अंकिता सैनी पुत्री बुद्धि प्रकाश सैनी रोडवेज बस में राजोता में काॅलेज का प्रेक्टिकल देने जा रही थी छात्रा अंकिता एम एस सी जोग्राफी में अध्ययनरत है। जब छात्रा राजोता में रोडवेज बस से उतरने लगी तो असंतुलित होकर निचे गिरने से छात्रा घायल हो गई। छात्रा की हालत गंभीर होने पर चालक  बालचंद पूरी बस को सवारियों सहित लेकर घायल छात्रा को अजित अस्पताल में भर्ती करवाया गया। करीब 1 घंटे तक  खेतड़ी आगार की बस  अस्पताल के सामने खड़ी रही  मौके पर पहुंचे ए एस आई अशोक कुमार और कांस्टेबल रणवीर सिंह ने  छात्रा का  प्राथमिक उपचार कर करवाया। डॉक्टरों ने उपचार के बाद छात्रा अंकिता को झुंझुनू के लिए रैफर कर दिया गया।

Share This