शनिवार, 26 मई 2018

बीजेपी का मतलब विश्वासघात -कांग्रेस ने केन्द्र की भाजपा सरकार के विरूद्द प्रदर्शन

बीकानेर(जयनारायण बिस्सा)।  प्रदेश काग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार केन्द्र की भाजपा सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर वादा खिलाफी तथा जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध शहर और देहात कांग्रेस की ओर से विश्नोई धमर्शाला से जिला कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च कर ‘‘विश्वासघात दिवस‘‘ मनाया गया तथा जिला कलक्ट्रेट मुख्यालय के सामने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया गया।  इस अवसर पर पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार के चार वर्ष पूर्ण हो चुके है। राज्य की भाजपा सरकार की वादा खिलाफी तथा जनविरोधी नीतियों के कारण समाज का प्रत्येक वर्ग अपने आपको ठगा हुआ सा महसूस कर रहा है, तथा जनता को आभास होने लगा कि भाजपा ने उनके साथ विश्वासधात किया है।
       देहात वरिष्ठ उपाध्यक्ष नारायणसिंह चारण ने कहा कि इन चार वर्षो में भाजपा सरकार सभी मोर्चा पर विफल रही है, सरकारी संसाधनों का दुरूपयोंग करने के साथ ही संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का काम किया है। रोजगार सृजन में विफलताओं, मुद्रास्फीति को रोकने में विफलता, पेट्रोल व डीजल किमतों में अप्रत्याशित वृद्धि, किसानों की दुर्दशा से देश में त्रास्दी आ गई है। ऐसे में हम भाजपा सरकार की विफलताओं को जनता के सामने लाने तथा भाजपा को बेनकाब करने के लिए आज ‘‘विश्वासधात दिवस‘‘ आयोजित कर विरोध प्रदर्शन के द्वारा जनता को जागरूक कर रहे है।
    इस अवसर पर प्रदेश संगठक मार्शल प्रहलादसिंह कहा कि सरासर झूंठ, फरेब और जुमलों से बनी केन्द्र भाजपा सरकार, जिसने 15 लाख रूपये प्रत्येक व्यक्ति के खाते में जमा कराने, दो करोड रोजगार देने, पाकिस्तान से एक के बदले दस सिर लाने, भ्रष्टाचार मुक्त भारत, विदेशों से काला धन, देश में लाने, मोदी सरकार बनने के बाद किसी को इनकम टैक्स नही भरना पडेगा, लोकपाल विधेयक, धारा 370 हटाने, राम मन्दिर बनाने तथा हिन्दू एजेन्डा पर किए गए उपरोक्त सभी वादों में से कोई भी वादा पूरा नही किया। बल्कि इसके विपरित 15 लाख और दो करोड रोजगार की मांग नही करे इसके लिए उन्होने फ्री व कम दामां में जीयों नेट उपलब्ध करवाकर युवा पीढी व देश को भ्रमित किया। इसी प्रकार नोटबंदी और जीएसटी लागू कर तीन से पांच लाख रोजगार छीन लिए, लगभग हजार करोड से उपर के कर्जदारों देश से बाहर भागने का मौका देने से देश की अर्थ व्यवस्था चरमराई, न्यायपालिका एवं संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया, घौटालों का उजागर होना किन्तु कार्यवाही नही होना, बैटी-बचाओं की आड में भाजपा नेताओं द्वारा महिला शक्ति का शोषण करना किन्तु कार्यवाही नही होना, सेना के पराक्रम का राजनैतिक इस्तेमाल किया, देश में पैट्रोल, डीजल के दाम व महांगाई बढाना इत्यादि चार साल में केन्द्र की भाजपा सरकार की उपलब्धियां है । प्रदर्शन करने वालों में पीसीसी सदस्य गोपाल गहलोत,मकसूद अहमद, प्रदेश सचिव राजकुमार किराडू,,प्रदेश संगठक मार्शल प्रहलादसिंह ने बताया कि सम्भाग अध्यक्ष अम्बाराम इणखिया, बल्लभ कोचर, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष हसनअली गौरी, प्रदेश संयोजक राज भटनागर, यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष तोलाराम सियाग,  प्रवक्ता नितिन वत्सस ,ब्लॉेक अध्यक्ष आनन्दसिंह सोढा, मगन महाराज, रमजान कच्छावा, डीसीसी महासचिव चन्द्रप्रकाश गहलोत, हीरालाल हर्ष,महिला अध्यक्ष सुनिता गौड, महिला ब्लॉक अध्यक्ष आशा देवी स्वामी, पूर्व उपाध्यक्ष शर्मिला पंचारिया, गुलाम मुस्तफा बाबू भाई,अरूण व्यास, कर्नल शिशूपालसिंह, नन्दलाल जावां,अब्दुल रहमान लोदरा सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहें।

Share This