शनिवार, 26 मई 2018

RAJASTHAN-शिक्षा विभाग के अधिकारियों को अब हर समय रहना होगा अपडेट

बीकानेर(जयनारायण बिस्सा)। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को अब हर समय ऑनलाइन अपडेट रहना होगा। अब उनकी बहानेबाजी भी  नहीं चलेगी। सूचनाओं का आदान प्रदान भी तुरंत ही करना होगा। इसके लिए राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा परिषद विभाग  के अधिकारियों को लैपटॉप दे रहा है। ब्लॉक लेवल से लेकर निदेशक स्तर तक के अधिकारियों को लैपटॉप दिए  जाएंगे। इसकी मॉनिटरिंग भी की जाएगी। अपडेट नहीं रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंषा भी  की जाएगी।
अब तुरंत मिलेंगी सूचनाएं
प्रदेश भर में ऐसे बहुत से स्कूल हैं, जहां नेटवर्क की सुविधा नहीं है, जिससे विभाग के आदेश उन्हें समय पर नहीं मिल  पाते हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब स्कूल के प्रिंसिपल को राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा परिषद की ओर से  लैपटॉप दिया जाएगा। ये प्रिंसिपल पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी भी हैं, जिससे स्कूलों को विभाग से संबंधित  सूचना तुरंत मिल सकेगी। साथ ही शिक्षक व अन्य अधिकारी आदेशों को लेकर आनाकानी भी नहीं कर सकेंगे। अभी  कई—कई दिनों तक निदेशालय या सरकार की ओर से आई सूचनाओं की जानकारी संस्था प्रधान, शिक्षक और  विद्यार्थियों को नहीं मिल पाती है। लेकिन अब ऐसा नहीं होना। अधिकारियों को हर समय अपडेट रहना होगा। हाला ंकि अधिकारियों के लिए अभी भी व्हाटस—अप गु्रप संचालित है, लेकिन बहुत से शिक्षक इस ग्रुप से जुड़े हुए नहीं है ं।
इन्हे मिलेगा लैपटॉप
प्रदेशभर के 10 हजार 678 शिक्षा विभाग के अधिकारियों को परिषद की ओर से लैपटॉप दिए जाएंगे। जिसमें 9894  पीईईओ, 366 नोडल अधिकारी, 42 जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक और 42 जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक  शामिल हैं। इसके साथ ही 7 उपनिदेशक प्रारंभिक और 9 उपनिदेशक माध्यमिक के साथ ही 302 ब्लॉक प्रारंभिक  शिक्षा अधिकारियों को लैपटॉप दिए जाएंगे। सोलह लैपटॉप निदेशक माध्यमिक शिक्षा और प्रारंभिक शिक्षा व उनके  स्टॉफ को दिए जाएंगे।
जिले में लैपटॉप 290 पीईईओ, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक व जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक को दिए जाएंगे।  इसके साथ ही उपनिदेशक व सहायक उपनिदेशक माध्यमिक को 1—1 लैपटॉप, 7 बीईईओ को दिए जाएंगे।

Share This