रविवार, 20 मई 2018

ढेवा की ढाणी-क्यों दी ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी

खबर -  विकास कनवा 
जाट समाज की बैठक में ढेवा की ढाणी का नाम बदलने का विरोध
ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी,मुखर हुआ विरोध
नाम बदलने की कार्रवाई  के विरोध में जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलेगा ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल
नवलगढ़ - ग्राम पंचायत ढेवा की ढाणी में रविवार को जाट समाज  की बैठक हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जाट समाज नवलगढ़ के अध्यक्ष महावीर प्रसाद भामू ने की।इस मौके पर समाज की दिशा व दशा पर मंथन करते हुए वक्ताओं ने  समाज में व्याप्त कुरीतियों का त्याग किये जाने की बात पर जोर दिया और  बाल विवाह, दहेज प्रथा, मृत्यु भोज जैसी सामाजिक बुराइयो को  मिटाये जाने पर भी चर्चा की।इस दौरान  ढेवा की ढाणी ग्राम पंचायत का नाम बदलकर गिरधरपुरा शाहपुरा किये जाने का  ग्रामीणों समेत महिलाओ  ने  भी विरोध किया ।इसका विरोध कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि राजनेतिक द्वेषता से गांव का नाम बदलने की साजिश की गई है।इसके विरोध में आंदोलन का शंखनाद किया जाएगा।किसी भी सूरत में नाम नही बदलने दिया जाएगा।इसका डटकर विरोध किया जाएगा।  प्रधान गजाधर ढाका  समेत अन्य वक्ताओं ने ग्रामीणों की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि गाँव का नाम बदले जाने के विरोध में जल्द ही मुख्यमंत्री से समय लेकर एक प्रतिनिधी मंडल उनसे मिलेगा और ग्रामीणों की भावनाओ से मुख्यमंत्री को अवगत करवाया जाएगा। इस मौके पर प्रधान गजाधर ढाका ,पीसीसी प्रवक्ता सुरेश चोधरी, पूर्व विधायक प्रतिभा सिंह,आप पार्टी प्रत्याशी विजेंद्र सिंह डोटासरा , बाय सरपंच व महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष तारा पुनिया ,सुभीता सीगड़, सतीश भींचर, सरपंच रवि केरु किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रामनिवाश डूडी,रामकरण चौधरी ढिगाल,हरिराम खेदड़,भोलाराम ढेवा, अर्जुन ढेवा, गिरधारीलाल मील, मोहनलाल ढेवा, दयाराम माठ कारी, मूलचंद चाहर,हरिसिंह जाखल नवलगढ, सुमित्रा देवी,छोटी देवी,सुगनसिंह बारवा, विनोद पुनिया,सुरेश कुमार केरु, समेत काफी संख्या में समाज बंधु मौजूद रहे।संचालन शिक्षाविद बीरबल सिंह गोदारा ने किया।

Share This