बुधवार, 25 जुलाई 2018

बिसाऊ के वार्ड 6मे बनी गन्दे पानी कि झील का जलस्तर बढने से पास के मकानो खतरा

खबर - मनोज मिश्रा 
झील मे पानी 5 से6 फीट भरा
बिसाऊः-..कस्बे के वार्ड सं.6 अल्प संख्यक आवासीय क्षेत्र मे काफी सालो से कस्बे का गन्दा व बरसात  का पानी इकठठा होता है। जिसमे 5 से 6 फीट तक पानी भरा हुआ है। इस बडी झील के चारो तरफ बस्तियां है व एक विशाल  मन्दिर है और मौलाना आजाद स्कुल भी बनी हुई है। काफी वर्षो पूर्व इसमे दो बडे युवा व एक मासुम बच्चे की डूबने से मौत होगई थी। वर्तमान नगर पालिका प्रशासन  ने पालिका की बैठक मे इस झील के पानी की निकासी का ्रपस्ताव भी लियाथा तथा जनेरेटर लगा कर पानी को मोटरो द्वारा निकाल ने का काम भी शुरू  किया गया था। काफी पानी की निकासी भी की गई थी। मौहल्ले वालो का कहना है कि जब जल स्थर कम हो गया था तो निकासी की मोटरे बन्द करदी गई जो पिछले दो माह से बन्द करदी गई जिससे  पानी का जल स्तर पुनः बढगया है। इस गन्दे पानी से महामारी भी फैलने का पुरा पुरा सन्देसा है। इस समस्या को दूर करने के लिए इस वार्ड की काफी महिलाएॅ एवं पुरूष नगरपालिका मे बुद्धवार को सामाजिक कार्यकर्ता इस्माईल तंवर के नैतृत्व मे आये। लेकिन पालिका मे ई.ओ. व जे.इ.एन. नही होने से शोर  शराबा  कर चलेगये। उनके कहने पर पालिका का व.लि.खेम सिंह स्थितिको अवगत करने के लिए गया। उन्होने जल्दी ही निकासी का आष्वासन दिया।

Share This