मंगलवार, 3 जुलाई 2018

चोरों ने बनाया मंदिर के दानपात्र को निशाना

खबर - विकास कनवा 
उदयपुरवाटी कस्बे के चुंगी नंबर 3 पर स्थित क्रय विक्रय समिति के नजदीक  हनुमान मंदिर में रात को अज्ञात चोरों ने दानपात्र पर हाथ साफ कर दिया। जब सुबह मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंची महिलाओं ने देखा तो आसपास के लोगों को बताया है आसपास के लोग एकत्रित होकर मंदिर के दानपात्र को देखा तो मंदिर की त्रिशूल से दानपात्र को तोड़कर दान पात्र में रखे दान राशि पर हाथ साफ कर दिया। वहीं आस-पास के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा है पहले लोगों के घरों में चोरी होती थी आज अज्ञात चोर धार्मिक स्थान पर मंदिरों को भी निशाना बनाने लग गए। साथ ही लोगों ने कहा है अगर 7 दिन में पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं करती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। उदयपुरवाटी क्षेत्र में आए दिन मंदिरों में चोरियों की वारदात बढ़ती नजर आ रही है गत पिछले 20 दिन पहले किशोरपुरा में स्थित पहाड़ी पर मंदिर के दानपत्र को भी अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया था जिसकी रिपोर्ट गुढ़ागौड़जी थाने में मामला दर्ज है। जिनकी तलाश आजतक गुढ़ा गौड़जी पुलिस कर नहीं पाई। पुलिस चाहे तो अज्ञात चोरों को 2 दिन में पकड़ सकती हैं लेकिन पुलिस लचीलापन दिखाने से अज्ञात चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।

Share This