शुक्रवार, 28 सितंबर 2018

भाजपा व कांग्रेस को जनता के लिए बताया सांपनाथ व नागनाथ

खबर - पवन शर्मा 
आप के कार्यकर्ता सम्मलेन का आयोजन 
सूरजगढ़- राज्य में विधानसभा चुनावों का समय जैसे जैसे नजदीक आने लगा है वैसे वैसे ही राजनैतिक दलो में अब जनता की सुध लेने की होड़ दिखाई देने लगे है। एक ओर सतारूढ़ भाजपा सीएम के राजे के नेतृत्व में गौरव यात्रा और कांग्रेस अशोक गहलोत और सचिन पायलेट के नेतृत्व संकल्प यात्रा निकाल जनता की नब्ज टटोल रही है वही इस कड़ी में अब दिल्ली में सत्ता संभाल रही आम आदमी पार्टी ने भी राजस्थान में अपनी पैठ ज़माने की तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार को सूरजगढ़ कस्बे के आरजे 18 होटल में आप के सूरजगढ़ विधानसभा और पिलानी विधानसभा के कार्यकर्ताओ का सम्मेलन आयोजित किया गया जिसके जरिये आप पार्टी ने भी क्षेत्र में चुनावी संखनाद फूंक दिया। वयोवृद्ध नेता दुर्गाप्रसाद यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुए सम्मेलन में पिलानी विधानसभा प्रभारी व संभावित उम्मीदवार राजेंद्र मावर और सूरजगढ़ विधानसभा के संभावित उम्मीदवार उमराव सिंह कादयान ,हरपाल जाखड़ ,शंकर भड़िया,महेंद्र नेहरा ,बनवारीलाल सहित अन्य वक्ताओं ने भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें नागनाथ व सांपनाथ की संज्ञा तक दे डाली। वक्ताओं ने कहा कि दोनों ही दल बारी बारी से जनता का शोषण कर उन्हें भ्रष्टाचार का दंस झेलने के लिए मजबूर कर दिया है। उन्होंने दिल्ली में अरविंद केजड़ीवाल सरकार के विकास मोडल का उदहारण देते हुए राज्य में भी भ्रस्टाचार मुक्त सरकार का वादा लेकर जनता के बिच जाने की बात कही। खैर अब आगे देखना होगा कि दिल्ली व पंजाब में अपनी उपस्थिति दिखाने वाली आम आदमी पार्टी को क्षेत्र की जनता विधानसभा में जगह देगी या नहीं। 

Share This