Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

गांधी जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ली कस्बे को स्वच्छ रखने की शपथ

खबर - जयंत खांखरा 
खेतड़ी -देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस पर देश विदेश में जहां अनेको कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे। वहीं खेतड़ी नगर पालिका अध्यक्ष उमराव सिंह के नेतृत्व में दर्जनों कर्मचारियों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने कस्बे को स्वच्छ रखने की शपथ ली मंगलवार सुबह से ही पालिका अध्यक्ष के साथ दर्जनों लोग कस्बे की साफ सफाई में जुट गए और व्यापारियों को कचरा पात्र में कचरा डालने के लिए समझाईस की तथा उनको कचरा पात्र भी वितरित किए। पालिका अध्यक्ष उमराव सिंह ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस पर आज स्वच्छ भारत अभियान को हम समर्पित कर रहे हैं देश के प्रधानमंत्री ने भी स्वच्छ भारत अभियान को देश विदेश में फैलाया है। इस मौके पर पूर्व अग्रवाल समाज अध्यक्ष मुरलीधर नालपुरिया, भाजपा विस्तारक भूपेंद्र सिंह शेखावत, डॉक्टर पारस वर्मा, पवन शर्मा ,राजेश नालपुरिया, महादेव सिंधी, योगेश सैनी ,शीश राम कुमावत व दर्जनों लोग उपस्थित थे