खबर - अरुण मूंड
बसपा के प्रदेशा प्रभारी धर्मवीर अशोक ने झुंझुनू में की घोषणा
झुंझुनू विधानसभा से राजेश सैनी को बनाया प्रत्याशी
सूरजगढ़ विधानसभा से कर्मवीर यादव होंगे बसपा प्रत्याशी
झुंझुनू -बहुजन समाज पार्टी ने झुंझुनू जिले की 7 में से 2 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। बसपा के प्रदेश प्रभारी धर्मवीर अशोक ने आज शाम झुंझुनू में एक प्रेस वार्ता में इन प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि झुंझुनू विधानसभा से राजेश सैनी को प्रत्याशी बनाया गया है तो सूरजगढ़ विधानसभा से कर्मवीर यादव बसपा की टिकट पर विधायक का चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि बाकी सीटों पर भी जल्द ही उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जाएगी। किन मुद्दों पर बसपा चुनाव लड़ेगी, इस सवाल पर धर्मवीर अशोक ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा की भारतीय जनता पार्टी ने देश में भाईचारे को जाति और धर्म के नाम पर बांटा है। भ्रष्टाचार मिटाने की बात कर सत्ता प्राप्त करने वाली पार्टी के सत्ताकाल में ही भ्रष्टाचार चरम पर है। साथ ही कहा कि कांग्रेस ने भी अपने पिछले सत्ताकाल में कुछ नहीं किया। बसपा इस बार इसी को मुद्दा बनाकर चुनाव लड़ेगी। धर्मवीर अशोक ने कहा कि राजस्थान में सभी 200 सीटों पर बसपा चुनाव लड़ेगी और दावा किया कि अगर सरकार बनेगी तो बसपा की ही बनेगी।
Categories:
Jaipur Division
Jhunjhunu
Jhunjhunu Distt
Jhunjhunu News
Latest