Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

गहलोत -पायलट 17 दिसम्बर को लेंगे शपथ

खबर - प्रशांत गौड़ 
जयपुर। प्रदेश की नई सरकार 17 दिसम्बर को सुबह 10.30 बजे राज्यपाल भवन में शपथ लेंगी।  इस शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और डिप्टी सीएम सचिन पायलट शपथ लेंगे। राज्यपाल भवन में राज्यपाल कल्याण सिंह से मिलने पहुंचे कांग्रेस के डेलिगेशन यह जानकारी उनको दी। जिस पर राज्यपाल ने अनुमति दे दी है।  इस प्रतिनिधिमंडल में मुख्यमंत्री अशाोक गहलोत और डिप्टी सीएम सचिन पायलट भी साथ थे। गहलोत ने राज्यपाल को पुष्पगुच्छा भेंट किया तो राज्यपाल ने उनको नई जिम्मेदारी की बधाई दी। प्रदेश में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शामिल होंगे तो इसके साथ कांग्रेस की ओर से विपक्ष की नेता और विधायकों को भी आंमत्रण दिया जाएगा वहीं इस कार्यक्रम में प्रियंका गांधी के भी शामिल होने की संभावना है।