गुरुवार, 7 फ़रवरी 2019

बेटी जन्म पर कुँवा पूजन कर किया दशोठन


खबर - पवन शर्मा 
सूरजगढ़  पीएम नरेंद्र मोदी के द्वारा बार बार दी जाने वाली बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मुहीम का असर अब शहरों के साथ साथ गांवो में भी लगातार देखने को मिलने लगा है। गांवो में इस अभियान के बाद से ही पूरी जागृति आने लगी है। बेटियों को बोझ समझने की रूढ़िवादी परंपरा को त्यागने की मुहीम का रंग शिक्षित लोगो के साथ अब किसान वर्ग के लोगो में भी आता दिखाई आने लगा है। बुधवार को कासनी गांव के किसान रामदेव सिंह राव के घर पुत्र अविनाश व पुत्रवधु इंसा देवी के यहां पुत्री जन्म के बाद घर में काफी ख़ुशी का माहौल नजर आया। बुधवार को पुत्री जन्म का जन्मोत्सव खूब धूमधाम के साथ मनाया गया। महिलाओ ने जच्चा इंसा को कुँवा पूजन करवाया।  कुँवा पूजन के दौरान महिलाये मंगलगीत गाते हुए डीजे की धुनों पर नाचते गाते चल रही थी। कुँवा पूजन के बाद गांव के सामूहिक भोज व दशोठन का  कार्यक्रम हुआ। वही रामदेव के घर उसकी खुशियों में शामिल होने के लिए ग्रामीणों के साथ साथ जनप्रतिनिधियों ने भी उत्साह दिखाया। 

Share This