रविवार, 31 मार्च 2019

कांग्रेस सेवादल है पार्टी की रीढ -रफीक मण्डेलिया

खबर -जितेश सोनी  
चूरू   लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी रफीक मण्डेलिया ने कांग्रेस सेवादल को पार्टी की रीढ बताते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुटता के साथ लोकसभा चुनाव में अपनी सार्थक भूमिका प्रस्तुत करे। मण्डेलिया हाउस स्थित कांग्रेस कार्यालय में जिला मुख्य संगठक संजय दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित कांग्रेस सेवादल के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए रफीक मण्डेलिया ने भाजपा को आडे हाथो लेते हुए कहा कि रामसिंह कस्वा को तीन बार व राहुल कस्वा को एक बार सांसद बनने का अवसर मिल चुका है लेकिन आज तक एक भी उपलब्धि हासिल नही की है। भाजपा सांसद की अक्रमणयता के कारण चूरू बीस साल पीछे चला गया है। मण्डेलिया ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रत्याषी बनाकर जो जिम्मेदारी दी है उसको कार्यकर्ताओ के सहयोग से ही पुरा किया जा सकता है। मण्डेलिया ने कहा कि मै चूरू के विकास का सपना लेकर राजनीति में आया हू जनता ने मौका दिया तो चूरू संसदीय क्षेत्र के विकास में कोई कोर कसर बाकी नही छोडुगा। रफीक ने कहा कि सिचाई के लिए नहर का पानी लाने के अलावा युवाओ को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए बडे औद्योगिक कारखाने लगवाने के लिए हर सम्भव प्रयास किया जायेगा। उन्होने कहा कि चूरू, सरदारशहर, तारानगर होते हुए हनुमानगढ तक सीधी रेल सेवा शुरू करवाने का प्रयास किया जायेगा। जिला मुख्य संगठक संजय दीक्षित ने मण्डेलिया को प्रत्याशी बनाने का पुरजोर स्वागत करते हुए कहा कि सेवादल कार्यकर्ता बुथ स्तर पर सक्रिय कार्य करेगे। प्रदेश कांग्रेस सेवादल के सचिव मोहम्मद असलम खोखर ने कहा कि सेवादल के कार्यकर्ता भाजपा की हर चुनौती का सामना करेगे। इससे पूर्व चूरू नगर मुख्य संगठक सलीम चैहान पीए, देहात मुख्य संगठक कृष्ण सुण्डा, जितेन्द्र कुमार शर्मा, रामेश्वर नायक, अनुप लुगरिया, सलीम मिस्त्री, गुलाम रसुल गौरी, ओमप्रकाश बाकोलिया, आरिफ रिसालदार, सदिक लीलगर, मुबारक अली, मगतुदिन लुहार सहित जिले भर से आये कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस प्रत्याशी रफीक मण्डेेलिया का माल्यार्पण कर स्वागत किया। सम्मेलन में नगरपरिषद के पूर्व सभापति गोविन्द महनसरिया, आदुराम न्यौल, मोहम्मद हुसैन निर्वाण, सोहनलाल मेघवाल, गोरखाराम राहड, मानवेन्द्र बुडानिया, रियाजत खान, रमजान खान, लालचन्द सैनी, किशोर धान्धु, हरिराम पूनिया, किशनाराम बाबल, अजीत मेघवाल, कालुराम महर्षि, लीलाधर चुलेट, बालीबाई, बबली वर्मा, सुशीला मेघवाल, संजु मेघवाल, विरेन्द्र सिंह राठौड, सुबोध मासुम, शिवकुमार शर्मा सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारियो ने भी विचार व्यक्त किये। सभा का संचालन जिला कांग्रेस प्रवक्ता नरेन्द्र सैनी ने किया।

Share This